Related Posts

हरियाणा में 3.54 लाख ‘अकेले’ लोगों की पड़ताल:24 हजार से ज्यादा अभी भी वेरिफाई नहीं; रुक सकते हैं सरकारी लाभ, सरकार ने भेजे SMS




हरियाणा सरकार परिवार पहचान पत्र (PPP) में खुद को अकेला सदस्य दिखाने वाले लोगों का बड़े स्तर पर सत्यापन कर रही है। प्रदेश में ऐसे 3.54 लाख से ज्यादा व्यक्ति चिन्हित किए गए हैं। इनमें 1.90 लाख लोगों ने अपनी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपए से कम बताई है, लेकिन अब तक केवल 1.66 लाख लोगों का ही बीपीएल सत्यापन पूरा हो पाया है।
इसका मतलब है कि करीब 24 हजार लोग अभी भी सत्यापन प्रक्रिया से बाहर हैं। सरकार ने चेतावनी दी है कि समय पर वेरिफिकेशन नहीं कराने पर राशन, पेंशन, स्वास्थ्य और अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने में देरी हो सकती है। क्यों हो रहा सत्यापन?

परिवार पहचान प्राधिकरण का कहना है कि कई सरकारी योजनाओं का लाभ PPP और आय के रिकॉर्ड के आधार पर दिया जाता है। ऐसे में यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि लाभ केवल वास्तविक पात्र व्यक्तियों तक पहुंचे। इससे पहले ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें हजारों लोगों ने गलत तरीके से ये लाभ लिए, जिसको लेकर सरकार की ओर से सख्त कदम भी उठाए गए।

क्या करना होगा?

PPP स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला का कहना है कि जिन लोगों को मोबाइल पर मैसेज मिला है, उन्हें जल्द से जल्द नजदीकी PPP केंद्र या संबंधित अधिकारी से संपर्क कर अपना वेरिफिकेशन कराना चाहिए। इसके लिए आय संबंधी दस्तावेज और मांगी गई अन्य जानकारी उपलब्ध करानी होगी। सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही पात्र व्यक्तियों को सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिल पाएगा।

सत्यापन नहीं कराया तो क्या होगा?

सरकार के मुताबिक रिकॉर्ड अपडेट नहीं होने पर पात्र व्यक्ति भी सामाजिक सुरक्षा पेंशन, बीपीएल सुविधाएं, राशन और अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह सकते हैं या लाभ मिलने में देरी हो सकती है। डॉ खोला ने बताया कि सरकार चाहती है कि पात्र व्यक्ति ज्यादा से ज्यादा संख्या में सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें, इसलिए इस प्रॉसेस को तेजी से किया जा रहा है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें