महेंद्रगढ़ में जनगणना जागरूकता अभियान के तहत राजकीय महाविद्यालय एवं राजकीय महिला महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम योगेश सैनी ने किया। इसके तहत हाईवे नंबर 148 बी पर मानव श्रंखला बनाकर जनगणना के लिए लोगों को जागरूक किया। मुख्य अतिथि का स्वागत प्राचार्य प्रो. विजय यादव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। एसडीएम योगेश सैनी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए जनगणना के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं का आधार है और इस बार नागरिकों को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वयं जानकारी दर्ज करने का अवसर दिया गया है। फॉर्म भरने की जानकारी दी कार्यक्रम के दौरान प्रो. जितेंद्र कुमार वशिष्ठ और प्रो. गगनदीप यादव ने पीपीटी के माध्यम से विद्यार्थियों को ऑनलाइन जनगणना फॉर्म भरने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद दोनों महाविद्यालयों के विद्यार्थियों एवं स्टाफ द्वारा संयुक्त जागरूकता रैली निकाली गई। रैली निकाली जिसे एसडीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी और जनगणना के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। राजकीय महिला महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. महेंद्र सिंह ने छात्राओं को जनगणना की उपयोगिता बताते हुए सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। मानव श्रंखला बनाई विद्यार्थियों ने नेशनल हाईवे-148बी पर मानव श्रृंखला बनाकर जनगणना एवं स्वच्छता के प्रति जनजागरण का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, प्राचार्यों, स्टाफ सदस्यों और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की सहभागिता रही। संयुक्त प्रयासों से यह अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Source link
महेंद्रगढ़ में विद्यार्थियों ने हाईवे पर बनाई मानव श्रंखला:लोगों में जनगणना की जागरूकता लाने के लिए शहर में रैली भी निकाली
