यमुनानगर के साढ़ौरा-मुलाना रोड पर वीरवार रात गांव कनीपला के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक ट्रक के नीचे जा घुसी और युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला। मृतक की पहचान गांव सरदेहड़ी निवासी 28 वर्षीय गुरमीत के रूप में हुई है, जोकि दो बच्चों का पिता था। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जगाधरी की मोर्चरी में रखवा दिया है। काम खत्म करके घर लौट रहे थे जानकारी के अनुसार गांव सरदेहड़ी निवासी गुरमीत और उसका साथी प्रवीन बाइक पर सवार होकर काम खत्म करने के बाद घर लौट रहे थे। जब वे गांव कनीपला के पास पहुंचे तो उनकी बाइक आगे चल रहे ट्रक की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक के नीचे जा घुसी। हादसे में गुरमीत के सिर पर गंभीर चौट आई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रवीन गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही साढ़ौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद ट्रक के नीचे से निकाली बाइक राहगीरों और पुलिस कर्मियों की मदद से ट्रक के नीचे फंसी बाइक को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। घायल प्रवीन को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साढ़ौरा भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मृतक गुरमीत के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जगाधरी स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं गुरमीत के शव का आज शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
Source link
