Related Posts

फरीदाबाद में कबाड़ के गोदाम में लगी आग:10 झुग्गियां जलकर राख, दूर तक दिखा धुएं का गुबार




फरीदाबाद जिले के डबुआ गाजीपुर गांव के पास कबाड़ बीनने वालों की झुग्गियों और उनके द्वारा इकट्ठा किए गए कबाड़ में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। बता दे कि गाजीपुर नंगला रोड के पास गोदाम और कबाड़ बीनने वालों की झुग्गियां बनी हुई थीं, जिनमें बड़ी मात्रा में प्लास्टिक और अन्य कबाड़ का सामान रखा हुआ था। स्थानीय लोगों ने सबसे पहले गोदाम की तरफ से धुआं उठता हुआ देखा। कुछ ही देर में आग सुलगते-सुलगते तेज लपटों में बदल गई और पूरा गोदाम आग की चपेट में आ गया। दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची आग तेजी से फैलने लगी, जिससे आसपास रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग और पुलिस प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग की एक के बाद एक तीन गाड़ियां भी घटनास्थल पर पहुंच गईं।
दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू दमकल विभाग के पहुंचने तक आग काफी फैल चुकी थी और गोदाम में रखा प्लास्टिक का सामान धूं-धूं कर जल रहा था। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की लपटों की चपेट में करीब 10 झुग्गियां भी आ गईं और वे जलकर राख हो गईं।

प्लास्टिक और अन्य सामान जलकर राख हालांकि गनीमत यह रही कि उस समय झुग्गियों के अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग बुझने तक कबाड़ गोदाम में रखा अधिकांश प्लास्टिक और अन्य सामान जलकर राख हो गया।
जांच में जुटी पुलिस संजय कॉलोनी चौकी में तैनात पुलिसकर्मी कैलाश ने बताया कि प्राथमिक जांच में आशंका है कि किसी ने बीड़ी या कोई ज्वलनशील पदार्थ नीचे फेंक दिया होगा, जिससे कबाड़ में आग सुलग गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। शॉर्ट सर्किट होने के कारण लगी आग इसी दिन फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित एल्डिगो मॉल में भी आग लगने की घटना सामने आई। आग मॉल के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित बर्गर किंग रेस्टोरेंट की चिमनी में शॉर्ट सर्किट होने के कारण लगी। आग की लपटें दूर तक दिखाई दी बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट की किचन में लगी चिमनी में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे उसमें आग लग गई और चिमनी के रास्ते आग बाहर तक पहुंच गई। कुछ ही देर में धुआं निकालने के लिए लगाए गए वॉल रजिस्टर के पास आग की लपटें दिखाई देने लगीं। पीएनजी गैस पाइपलाइन का मीटर चपेट में आया आग की चपेट में पास में लगा पीएनजी गैस पाइपलाइन का मीटर भी आ गया और वह जलकर खराब हो गया। सूचना मिलने पर पीएनजी पाइपलाइन के इंजीनियर अभिषेक मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फायर सेफ्टी सिस्टम से पाया काबू हालांकि मॉल के कर्मचारियों और वहां मौजूद लोगों ने तुरंत फायर सेफ्टी सिस्टम का इस्तेमाल करते हुए आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, केवल कुछ सामान और गैस मीटर को नुकसान पहुंचा है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें