Related Posts

इसराना में गेहूं उठान की धीमी गति पर प्रशासन सख्त:एसडीएम ने तेजी लाने के दिए निर्देश, लिफ्टिंग में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी




पानीपत जिले के इसराना उपमंडल में गेहूं उठान की धीमी गति पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। बता दे कि सोमवार को उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) नवदीप सिंह नैन ने मतलौडा और इसराना मंडियों में परचेजर, लिफ्टिंग ठेकेदारों और आढ़ती संगठन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। नवदीप सिंह नैन ने गेहूं उठान में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि मंडियों से गेहूं का उठान संतोषजनक गति से नहीं हो रहा है। उन्होंने परचेजर और ट्रांसपोर्टरों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरती गई तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसानों का गेहूं समय पर खरीदा जाए एसडीएम का मुख्य जोर यह सुनिश्चित करना था कि किसानों का गेहूं समय पर खरीदा जाए और गोदामों तक पहुंचाया जाए, ताकि उन्हें समय पर भुगतान मिल सके। फिलहाल, इसराना मंडी में लगभग 24 प्रतिशत गेहूं का उठान हुआ है। उठान में तेजी लाने के निर्देश हालांकि, लिफ्टिंग के अलावा मंडी में अन्य कार्य सुचारू रूप से चल रहे हैं। प्रशासन ने किसानों को आश्वस्त किया है कि सरकार उनकी समस्याओं के प्रति प्रतिबद्ध है और उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इसराना मार्केट कमेटी अध्यक्ष ने की सराहना इसराना मार्केट कमेटी अध्यक्ष राजेश जागलान ने एसडीएम नवदीप सिंह नैन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन किसानों और आढ़तियों की समस्याओं को हल करने के लिए उनके साथ खड़ा है। कई लोग रहे मौजूद बैठक में हैफेड के डीएम कृपाल दास अरोड़ा, मैनेजर सीमा शर्मा, वेयरहाउस से सुमित शिवाच, मार्केट कमेटी सचिव पवन नागपाल, आढ़ती संगठन के प्रधान जयकरण जागलान और ट्रांसपोर्टर प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें