फरीदाबाद में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आगरा नहर के किनारे बनाई जा रही दीवार के विरोध में सैकड़ों लोग एकत्रित हो गए। लोगों का कहना है कि इस दीवार के निर्माण से उनके रोजमर्रा के रास्ते बंद हो जाएंगे, जिससे लाखों लोगों का आवागमन प्रभावित होगा। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 28-29 पुल के पास मवई रोड जुटे लोग आगरा नहर के 28-29 पुल के पास मवई रोड पर बड़ी संख्या में लोग जुटे और उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग के खिलाफ विरोध जताया। लोगों के अनुसार पल्ला से लेकर खेड़ी पुल तक नहर किनारे दीवार बनाई जा रही है, जिससे नहर पर आने-जाने वाले सभी रास्ते बंद हो रहे हैं। वहीं सिंचाई विभाग का कहना है कि यह जमीन उत्तर प्रदेश सरकार की है और उसी के अंतर्गत दीवार बनाई जा रही है। कई लाख लोग होंगे प्रभावित पूर्व पार्षद बिजेंद्र शर्मा ने बताया कि पल्ला से खेड़ी पुल के बीच गांव मवई, गढ़डा कॉलोनी समेत दर्जनों कॉलोनियों के लोग नहर किनारे के रास्तों का इस्तेमाल करते हैं। रोजाना लाखों लोग इन रास्तों से गुजरते हैं, लेकिन दीवार बनने के बाद उन्हें लंबा चक्कर लगाकर मुख्य सड़कों तक पहुंचना पड़ेगा। लोग मंत्री और अधिकारियों से मिलेंगे स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर रास्ते बंद किए गए तो उनकी दैनिक जिंदगी पर गंभीर असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि वे मंत्री और संबंधित अधिकारियों से मिलकर इन रास्तों को खुला रखने की मांग करेंगे, ताकि लोगों का आवागमन बाधित न हो। वही इस मामले में फरीदाबाद सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।
Source link
