Related Posts

अंबाला में रोहित गोदारा गैंग के दो शूटर गिरफ्तार:विदेशी पिस्टल के साथ आए; बड़े टारगेट को शूट करने की फिराक में थे




हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने अम्बाला कैंट में कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग के दो शार्प शूटर्स को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से भारी मात्रा में विदेशी पिस्टल व अन्य हथियार बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार बदमाश राजस्थान और उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। दोनों अम्बाला/चंडीगढ़ क्षेत्र में किसी बड़े टारगेट को शूट करने की फिराक में थे। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। जानकारी अनुसार, एसटीएफ (अम्बाला) को सूचना मिली थी कि राजस्थान और यूपी के दो शातिर बदमाश शास्त्री कॉलोनी के पास NH-44 ओवरब्रिज के नीचे खड़े हैं। सूचना मिलते ही सब-इंस्पेक्टर राजन की अगुवाई में एक विशेष टीम ने घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद जवानों ने उन्हें चारों तरफ से घेरकर काबू कर लिया। स्पेन की पिस्टल और जिंदा रौंद बरामद STF द्वारा पकड़े गए पकड़े गए बदमाशों की पहचान आगरा (यूपी) निवासी भूपेंद्र सिंह उर्फ थापा और भरतपुर (राजस्थान) निवासी नितिन उर्फ जट्टा के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान भूपेंद्र की पेंट से ‘मेड इन स्पेन’ लिखा हुआ देशी पिस्टल और मैगजीन में 3 जिंदा कारतूस बरामद हुए। वहीं, नितिन की जेब से भी एक अतिरिक्त मैगजीन और 2 जिंदा कारतूस मिले। गोदारा और चारण ने भेजा था अम्बाला पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने कबूल किया कि उन्हें गैंगस्टर रोहित गोदारा, जयप्रकाश उर्फ जेपी, देवेंद्र और वीरेंद्र उर्फ चारण ने हथियारों के साथ अम्बाला भेजा था। उन्हें निर्देश दिए गए थे कि अम्बाला पहुँचने पर उन्हें ‘टारगेट’ के बारे में बताया जाएगा, जिसे उन्हें मौत के घाट उतारना था। पुलिस अब इनके मोबाइल डेटा के जरिए इनके आकाओं और संभावित लक्ष्यों का पता लगा रही है। कई धाराओं के तहत मामला दर्ज एसटीएफ की शिकायत पर अम्बाला के थाना पड़ाव में आरोपियों के खिलाफ धारा 111(2), 111(3), 111(4) BNS और आर्म्स एक्ट 25(6) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें