Related Posts

फतेहाबाद में मोबाइल शॉप का ताला तोड़ा:मोबाइल और नकदी चोरी की, जाते टाइम सीसीटीवी देखकर हाथ जोड़ माफी मांगी




फतेहाबाद के मोबाइल मार्केट स्थित मोबाइल शॉप के ताले तोड़कर चोर सामान चोरी कर ले गए। इसकी सीसीटीवी फुटेज में एक युवक नजर आ रहा है। जो गल्ले में रखी नकदी और मोबाइल चोरी कर ले गया। मोबाइल उसने बैग में भर लिए। इसके बाद जाते टाइम सीसीटीवी की ओर देखकर हाथ जोड़कर माफी मांगी। इसके बाद कानों के हाथ लगाकर बाहर चला गया। सुबह दुकानदार जब दुकान पर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। इसके बाद चोर की तलाश शुरू की गई है। रात को दुकान बंद करके गए थे जानकारी के अनुसार, रोहित जांगड़ा और प्रदीप कुमार नामक दो युवक पार्टनरशिप में लालबत्ती चौक के पास स्थित मोबाइल मार्केट में ट्रेंड मोबाइल के नाम से शॉप चलाते हैं। दोनों रविवार की शाम को दुकान बंद करके घर गए थे। सुबह दुकान पर लौटे तो उन्हें दुकान का ताला टूटा हुआ मिला। इसके बाद उन्होंने दुकान खंगाली तो उसमें से महंगे मोबाइल चोरी किए हुए थे। साथ ही गल्ले में रखी करीब 10 हजार से ज्यादा की राशि भी चोरी हो चुकी थी। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो चोर नजर आया। जानिए… वीडियो में क्या नजर आ रहा वीडियो में नजर आता है कि रात को 11 बजकर 53 मिनट पर टी-शर्ट पहने चोर दुकान में घुसता है। चोर हाथ में मोबाइल की लाइट जलाए हुए होता है। बाद में दुकान की लाइट जलाता है। फिर काउंटर में रखे मोबाइल देखने लगता है। इसके बाद अलग-अलग कोनों में तलाश करता है। फिर काउंटर के ऊपर चढ़कर अलमारी में रखे मोबाइल देखता है। इसके बाद गल्ले से रुपए निकालता है। इस सारे सामान को वह काले रंग के बैग में रखता है। करीब 7 मिनट तक चोर दुकान में ही रहता है। इसके बाद वापस जाने पर कैमरे की तरफ देखकर पहले हाथ जोड़ता है, फिर कान पकड़ कर माफी मांगता है। फिर हाथ से सेल्यूट करके शटर उठाकर बाहर चला जाता है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें