फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में दिल्ली-मथुरा हाईवे पर गुरुवार की दोपहर एक ट्रक, बलेनो और स्विफ्ट कार के बीच टक्कर हो गई। अनियंत्रित हुई स्विफ्ट कार सीधे ट्रक के सामने जा घुसी और उसका अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद हाईवे पर लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। जानकारी अनुसार, स्विफ्ट कार तेज रफ्तार में हाईवे पर चल रही थी। इसी दौरान चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया और कार ट्रक से जा टकराई। टक्कर के समय पास से गुजर रही बलेनो कार भी हादसे की चपेट में आ गई। तीनों वाहनों के बीच हुई इस भिड़ंत से सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। बलेनो कार में सवार बाला देवी ने बताया कि स्विफ्ट कार ओवरटेक करने के चक्कर में गाड़ी के सामने आ गई। पीछे से आ रहे ट्रक ने मारी टक्कर इतने में पीछे से आ रहे हैं ट्रक वाले में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गाड़ियों क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने बताया कि सीकरी गांव से फरीदाबाद की तरफ अपने घर परिवार के साथ जा रहे थे तभी यह हादसा हो गया है। हादसे के बाद दिल्ली-मथुरा हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जिससे यात्रियों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने का प्रयास किया और पुलिस को घटना की सूचना दी। ट्रैफिक सुचारू कराने के लिए पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटाने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने यातायात को सुचारू कराने के लिए काफी देर तक मशक्कत की। इसके बाद धीरे-धीरे वाहनों की आवाजाही सामान्य हो सकी और जाम खुलवाया गया। यह एक्सीडेंट किसके कारण हुआ है। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। आदर्श नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया फिलहाल इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन स्विफ्ट कार को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Source link
बल्लभगढ़ में ट्रक, बलेनो और स्विफ्ट कार में टक्कर:ओवरटेक करने के प्रयास में हुआ हादसा, हाईवे पर लगा लंबा जाम, पुलिस ने खुलवाया
