Related Posts

फतेहाबाद में नशा तस्करों के खिलाफ बनी नशामुक्ति सेना:सरपंच मोहन गढ़वाल बने जिलाध्यक्ष; BJP नेता बोले-नशे के काले कारोबार में सफेदपोश शामिल




फतेहाबाद जिले में नशे के खिलाफ जंग और तेज करने के लिए नशा मुक्ति सेना का गठन किया गया है। महाशक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान एवं बीजेपी नेता भवानी सिंह के नेतृत्व में यह नशामुक्ति सेना काम करेगी। फतेहाबाद से शुरू हुई यह मुहिम जल्द ही पूरे हरियाणा और फिर देश भर में विस्तार करेगी। इसमें राज राजेश्वरी देवी को जहां जिला प्रभारी बनाया गया है, वहीं गांव अकांवाली के सरपंच मोहन गढ़वाल को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये होंगे प्रमुख पदाधिकारी भवानी सिंह ने बताया कि अशोक अलीका, शर्माचंद लाली, गुरचरण खोखर रतिया, कुकड़ांवाली सरपंच जोगिंद्र सिंह, रवि भाकर, मास्टर चंद्रभान वधवा को जिला उपाध्यक्ष, महेंद्र मास्टर व नैब सिंह मंडेर रतिया को जिला महामंत्री, कर्ण सिंह सरपंच हिजरावां कलां, सोनी सरपंच खुनन, राम सिंह पूनियां अयाल्की, धर्मपाल चावला फतेहाबाद, कृष्ण पारचा फतेहाबाद को जिला सचिव बनाया है। विकास कम्बोज सरपंच बरसीन, संजय वर्मा सरपंच दौलतपुर, सुखराज सिंह सरपंच बीराबदी, कुलदीप हिजरावां खुर्द को जिला सहसचिव, हरीश बंसल को कोषाध्यक्ष, रवि को मीडिया प्रभारी, नरेश बनगांव को लीगल एडवाइजर व राजेश राईका को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है। संगीता प्रणामी को महिला जिलाध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश व देश में भी करेंगे नशा मुक्ति सेना का विस्तार भवानी सिंह ने बताया कि नशामुक्ति सेना ने दो प्रमुख लक्ष्य निर्धारित किए हैं, जिनमें पहला नशे की गिरफ्त में आ चुके युवाओं की पहचान करना और उन्हें बेहतर इलाज उपलब्ध कराकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ना और दूसरा नशा तस्करी कर देश की युवा पीढ़ी को खोखला करने वाले भीतरी गद्दारों के खिलाफ मोर्चा खोलना। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि नशे के इस काले कारोबार में कई सफेदपोश और रसूखदार लोग भी शामिल हैं। नशामुक्ति सेना ऐसे लोगों को बेनकाब करेगी। उन्होंने यह भी ऐलान किया कि कानूनी राय लेने के बाद नशा तस्करों की तस्वीरें सार्वजनिक स्थानों और चौक-चौराहों पर लगाई जाएंगी ताकि समाज में उन्हें चिन्हित किया जा सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें