Related Posts

पलवल के मोनांक ने स्टेट ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड जीता:11 साल का बच्चा, छठी कक्षा का स्टूडेंट, रोहतक में हुई प्रतियोगिता




पलवल के 11 वर्षीय छात्र मोनांक डागर ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक में आयोजित हरियाणा स्टेट ग्रेपलिंग (रेसलिंग) चैंपियनशिप-2026 में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का प्रतिनिधित्व किया। यह चैंपियनशिप 13 जून से 15 जून तक आयोजित की गई थी, जिसमें प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने भाग लिया। छठी कक्षा के छात्र मोनांक डागर ने अपने प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों को हराकर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। बच्चे के पिता है वकील मोनांक के पिता सुनील डागर और दादा रघुबीर सिंह डागर वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। उनके पिता ने बताया कि मोनांक को बचपन से ही खेलों में विशेष रुचि रही है। सुनील डागर के अनुसार, मोनांक ने लगातार मेहनत और अभ्यास के बल पर यह पदक जीता है। उनकी यह सफलता भविष्य में और बड़ी उपलब्धियों के लिए प्रेरणादायक है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें