spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फतेहाबाद में गाड़ी की टक्कर से दो युवक घायल:क्रिकेट मैच खेलकर बाइक से घर लौट रहे थे; आरोपी ड्राइवर मौके से फरार




फतेहाबाद जिले के रतिया में घग्गर नदी पुल के पास सोमवार देर शाम एक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए इस हादसे में क्रिकेट मैच खेलकर लौट रहे आकाश (निवासी डस्का, संगरूर) और अर्शदीप घायल हुए। यह घटना रात करीब 8 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, आकाश अपनी टीम के साथ रतिया के गांव रायपुर ढाणी में क्रिकेट मैच खेलने आया था। मैच खत्म होने के बाद आकाश और अर्शदीप एक ही बाइक पर अपने गांव लौट रहे थे। सामने से आ रहे वाहन ने मारी टक्कर घग्गर नदी पुल पार करने के बाद जैसे ही वे आगे बढ़े, सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ड्राइवर फरार दुर्घटना के बाद वाहन ड्राइवर मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को रतिया के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद आकाश की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जबकि अर्शदीप को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles