Related Posts

फतेहाबाद के दो गांवों को मिलेगा भाखड़ा का पानी:काडा विभाग बिछा रहा पाइपलाइन, परियोजना में 63 लाख होंगे खर्च




फतेहाबाद में जाखल खंड के दो गांवों म्योंद खुर्द और तलवाड़ा में खेतों की सिंचाई के लिए भाखड़ा नहर का पानी पहुंचाने हेतु पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू हो गया है। काडा विभाग द्वारा शुरू की गई इस परियोजना पर 63.88 लाख रुपए की लागत आएगी। इसका उद्देश्य पानी की बर्बादी रोकना और सिंचाई क्षमता को बढ़ाना है। सोमवार को किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अवतार सिंह तलवाड़ा ने इस कार्य का शुभारंभ किया। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, यह पाइपलाइन 12529 फीट लंबी होगी और भाखड़ा नहर के 45 नंबर हेड से शुरू होकर खेतों तक बिछाई जाएगी। परियोजना लगभग 500 एकड़ कृषि भूमि को कवर करेगी बता दे कि यह परियोजना लगभग 500 एकड़ कृषि भूमि को कवर करेगी। पाइपलाइन में हर 5 एकड़ जमीन के बाद पानी निकालने के लिए होल बनाए जाएंगे, जिससे किसानों को सीधे उनके खेतों में पानी मिल सकेगा। कार्य को पूरा करने के लिए 6 महीने का समय निर्धारित विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस कार्य को पूरा करने के लिए 6 महीने का समय निर्धारित किया गया है, जिसमें से पाइपलाइन बिछाने का कार्य 2 महीने में पूरा कर लिया जाएगा। जेई ललित सिंगला ने पुष्टि की कि परियोजना का मुख्य उद्देश्य भाखड़ा नहर के पानी को सीधे किसानों के खेतों तक पहुंचाना है। पानी को अंतिम छोर तक पहुंचाने का कार्य जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष अवतार सिंह तलवाड़ा ने बताया कि सरकार भाखड़ा नहर के पानी को अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए किसानों के हित में हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों को राहत पहुंचाने के लिए यह कार्य शुरू करवाया है, ताकि उन्हें सिंचाई संबंधी कोई दिक्कत न हो।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें