Related Posts

करनाल में घर खाली देख दीवार फांदकर घुसे चोर:नकदी-जेवर और गेहूं के कट्टे चोरी,रिक्शा में सामान ले जाते दिखा




करनाल के असंध क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। घटना के समय परिवार गुरुद्वारे गया हुआ था, तभी अज्ञात चोर ने घर को निशाना बनाया। चोर दीवार फांदकर अंदर घुसा और कमरे का ताला तोड़कर नकदी, जेवर और गेहूं के कट्टे चोरी कर फरार हो गया। घटना का खुलासा तब हुआ जब परिवार शाम को घर लौटा। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दीवार कूदकर घर में घुसा चोर
असंध निवासी नाजर सिंह ने बताया कि कल सुबह करीब 9 बजे उनका पूरा परिवार गुरुद्वारा गया था। जब दोपहर बाद करीब 03:00 बजे घर लौटे तो देखा कि घर की दीवार फांदकर कोई अंदर घुसा हुआ था और कमरे के दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। संदूक से नकदी और जेवर गायब
जांच करने पर पता चला कि संदूक से करीब 12 हजार रुपये नकद, एक सोने की अंगूठी और घर में रखे तीन कट्टे गेहूं चोरी कर लिए गए। चोरी के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
परिवार ने पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। इसमें दोपहर करीब 11:40 बजे एक अज्ञात व्यक्ति घर की दीवार से कूदकर अंदर जाता और बाद में सामान लेकर निकलता दिखाई दिया। फुटेज में वह चोरी का सामान रिक्शा में ले जाता हुआ भी नजर आया। पीड़ित परिवार ने पहले अपने स्तर पर चोर की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद 6 जून को थाना असंध में शिकायत दी गई। पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ घर का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई निर्मल सिंह को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। आसपास के इलाकों में भी पूछताछ की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने की बात कही जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें