हरियाणा में घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपए महंगा हो गया है। नई दरें आज रात 12 बजे से लागू हो गई हैं। हरियाणामें अब 14.2 किलोग्राम वाला गैस सिलेंडर ₹913 से बढ़कर ₹942 का मिलेगा। तीन महीने में दूसरी बार LPG की कीमत बढ़ाई गई है। इससे पहले 7 मार्च को LPG सिलेंडर के दाम ₹60 बढ़ाए गए थे। इस तरह 3 महीने के अंदर घरेलू सिलेंडर 89 रुपए महंगा हो गया है। अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ी ऊर्जा लागत और घरेलू बिक्री पर नुकसान के कारण कीमतें बढ़ानी पड़ी हैं।
Source link
