बाइक व एक्टिवा आपस में आमने-सामने टकराते हुए सीसीटीवी में कैद।
लुधियाना के न्यू हरगोबिंद नगर मेन रोड पर AAP विधायक अशोक पराशर पप्पी के कार्यालय से महज कुछ ही दूरी पर एक तेज रफ्तार बाइक ने एक्टिवा की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवती हवा में करीब 4 फीट उछलकर सड़क पर मुंह के बल जा गिरी।
.
घटना के बाद युवती मौके पर ही बेहोश हो गई। जिसे लहूलुहान हालत में लोगों ने तुरंत सीएमसी (CMC) अस्पताल पहुंचाया। घटना शनिवार देर शाम की बताई जा रही है। डॉक्टर के मुताबिक युवती की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।इस पूरी घटना का लाइव सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि 26 वर्षीय अंजुम अपनी एक्टिवा पर बेहद सामान्य और सुरक्षित रफ्तार से ईसा नगरी पुली की तरफ से अपने घर लौट रही थी। वह अपनी साइड पर बिल्कुल सही चल रही थी। तभी सामने से एक तेज रफ्तार बाइक आती दिखती है।
बाइक पर एक-दो नहीं, बल्कि तीन युवक सवार थे। बाइक की स्पीड इतनी खतरनाक थी कि चालकों का उस पर कोई नियंत्रण नहीं था।(पढ़ें पूरी खबर)
