Related Posts

फर्रुखनगर में 8 साल की बच्ची लापता:घर छोड़कर गया भाई, कुछ देर बाद बाहर निकली, परिजन- पुलिस कर रही तलाश




गुरुग्राम जिले में फर्रुखनगर क्षेत्र के गांव जाटौला-जोड़ी सांपका से आठ वर्षीय बच्ची लापता हो गई है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की जा रही है। जानकारी के अनुसार, जाटौला-जोड़ी सांपका निवासी परिवार की 8 वर्षीय सालिया 22 जुलाई की शाम अचानक घर से लापता हो गई। परिजनों ने बताया कि शाम करीब पांच बजे उसका बड़ा भाई उसे घर छोड़कर गया था। कुछ ही देर बाद बच्ची घर से बाहर निकली, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। परिवार के लोगों ने पहले आसपास के इलाकों और रेलवे स्टेशन के पास उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बच्ची का कहीं पता नहीं चलने पर परिजनों ने रात करीब 9:24 बजे डायल-112 पर सूचना दी। फर्रुखनगर थाना पुलिस ने शुरू की तलाश इसके बाद फर्रुखनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के संभावित स्थानों पर तलाश के साथ-साथ उपलब्ध सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। लापता बच्ची का रंग सांवला और कद लगभग चार फुट है। घटना के बाद से परिवार परेशान है और बच्ची के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए बैठा है। फर्रुखनगर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को बच्ची के संबंध में कोई भी जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दे, तो तत्काल फर्रुखनगर पुलिस, डायल-112 अथवा नजदीकी पुलिस थाने को सूचना दें। पुलिस का कहना है कि आपकी एक छोटी-सी सूचना बच्ची को उसके परिवार तक सुरक्षित पहुंचाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें