spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पॉलिथीन बैग को लेकर रतिया नगर पालिका सख्त:दुकानदारों से 85 हजार का जुर्माना वसूला, अधिकारी बोले-जारी रहेगी कार्रवाई




फतेहाबाद जिले में नगर पालिका रतिया की टीम ने सोमवार को शहर में प्रतिबंधित प्लास्टिक पॉलिथीन बैग के उपयोग पर कार्रवाई की। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम के साथ मिलकर 6 दुकानदारों चालान काटे गए। टीम ने दुकानदारों से लगभग 85 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। इस कार्रवाई में हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से सहायक पर्यावरण अभियंता प्रशांत जोगी और कनिष्ठ पर्यावरण अभियंता भूपेंद्र शामिल थे। नगर पालिका की ओर से सफाई निरीक्षक ओंकार सिंह और सफाई दरोगा मुकेश भी टीम का हिस्सा थे। अधिकारी बोले- जारी रहेगी कार्रवाई सफाई निरीक्षक ओंकार सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा प्लास्टिक और पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगाने के बावजूद इनके उपयोग की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के मद्देनजर आज दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रतिबंधित पॉलीथिन और प्लास्टिक का उपयोग करते पाए जाने पर 6 दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया। अधिकारियों ने सभी दुकानदारों को चेतावनी दी कि यदि भविष्य में भी प्रतिबंधित प्लास्टिक पॉलिथीन बैग का उपयोग किया जाता है, तो यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles