आरोपी SHO शशपाल सिंह को कोर्ट में पेश कने ले जाती हुई पुलिस।
पंजाब पुलिस के अमृतसर में तैनात SHO को 2 किलो हेरोइन के साथ पकड़ा गया है। वह थाना भिंडी सैदां में तैनात था। कुछ दिन पहले पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हेरोइन की एक खेप आई थी। इसका पता चला तो SHO शीशपाल सिंह ने वहां पहुंचकर खेप जब्त कर ली।
.
इसके बाद उस मामले में कानूनी कार्रवाई कर पुलिस कस्टडी में रखना था लेकिन SHO ने उसे गायब कर दिया। जैसे ही पुलिस के अफसरों को भनक लगी कि SHO ने हेरोइन खुर्द-बुर्द कर दी तो तुरंत उसे अरेस्ट कर लिया गया।
जिसके बाद SSP सोहेल मीर ने उसे सस्पेंड कर दिया। सोमवार को उसे अजनाला कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है। SHO उसी भिंडी सैदां थाने में तैनात था, जहां 30 मार्च को ग्रेनेड अटैक हुआ था।

मामले के जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी।
जब्त दिखाने के बजाय खुद ही रख ली हेरोइन
पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले हेरोइन की खेप सीमा पार से ड्रोन के जरिए आई थी। यह खेप भिंडीसैदां थाने के SHO शशपाल सिंह के कब्जे में आई थी, लेकिन उन्होंने इसे जब्त दिखाने के बजाय खुद ही रख लिया। बताया जा रहा है कि SHO ने कुछ हिस्सा अपने पास रखा, जबकि बाकी हेरोइन को नष्ट कर दिया।
जैसे ही इस मामल की जानकारी उच्च अधिकारियों को मिली, जिसके बाद जांच शुरू की गई। जांच में सामने आया कि SHO ने नियमों का पालन नहीं किया और खेप को रिकॉर्ड में नहीं दिखाया।
पुलिस ने के अनुसार, आरोपी SHO को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की विभागीय जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और सच्चाई सामने लाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।
गिरफ्तारी के बाद शशपाल सिंह को आज अजनाला कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इस दौरान पुलिस उससे गहन पूछताछ करेगी, जिससे इस पूरे नेटवर्क और संभावित अन्य संलिप्त लोगों के बारे में बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

वीडियो में युवक हाथ में ग्रेनेड लिए और फिर ब्लास्ट होता दिख रहा है।
30 मार्च को इसी थाने पर हुआ था ग्रेनेड अटैक
अमृतसर के थाना भिंडी सैदां पर हुए ग्रेनेड अटैक का वीडियो सामने आया है। 14 सेकेंड के वीडियो में दो युवक दिखाई दे रहे हैं, जिन्होंने हाथ में हैंड ग्रेनेड लिए हुए हैं। वीडियो के लास्ट में धमाका होता दिख रहा है।
भिंडी सैदां थाने पर 30 मार्च की सुबह ग्रेनेड अटैक हुआ था। सीसीटीवी फुटेज में मोटरसाइकिल पर 2 युवक भागते हुए दिखे थे। घटना के बाद थाने के गेट को अंदर से बंद कर दिया गया और सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। यह थाना पाकिस्तान बॉर्डर से सटा हुआ है।
थाना पर हैंड ग्रेनेड हमले की जिम्मेदारी खालिस्तान लिब्रेशन आर्मी (KLA) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर ली थी। हालांकि पुलिस ने पोस्ट को फर्जी बताया था। खालिस्तान लिब्रेशन आर्मी ने सोशल मीडिया पर तस्वीर जारी करते हुए दावा किया कि थाने पर 2 हैंड ग्रेनेड फेंके गए थे और हमले में 3 पुलिसकर्मी घायल हुए। आगे लिखा है कि गुरदासपुर में एएसआई और होमगार्ड की हत्या के मामले में पकड़े गए रणजीत सिंह को फर्जी एनकाउंटर में मारने का बदला लेने के लिए हमला किया गया। पढ़ें पूरी खबर…
********
ये खबर भी पढ़ें:
कपूरथला में 30 रुपए के विवाद में युवक की हत्या, बाजार में हुआ था झगड़ा, कमरे में पहुंचने पर गला घोंटा

कपूरथला के नडाला कस्बे में देर रात एक मजदूर की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। यह वारदात 30 रुपये के मामूली विवाद को लेकर हुई। मृतक की पहचान 22 वर्षीय सूरज कुमार पुत्र रामचंद्र मंडल के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही थाना सुभानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। (पढ़ें पूरी खबर)







