Related Posts

पूर्व सीएम मनोहर लाल के जीवन पर होगा सांग:रोहतक में 5 मई को सजेगा मंच, बचपन से बुढ़ापे तक के संघर्ष को करेंगे चरितार्थ




रोहतक में पूर्व सीएम व वर्तमान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिन के अवसर पर 5 मई को गांव निंदाना में सांग का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मनोहर लाल के बचपन से लेकर अब तक के जीवन पर प्रकाश डाला जाएगा। कार्यक्रम में हरियाणा कला परिषद के क्षेत्रीय निदेशक व सीएम के ओएसडी गजेंद्र फौगाट भी मौजूद रहेंगे। हरियाणा कला परिषद के क्षेत्रीय निदेशक गजेंद्र फौगाट ने बताया कि सांग के माध्यम से पूर्व सीएम मनोहर लाल के जीवन की उस यात्रा को पहली बार दिखाया जाएगा, जिसके बारे में लोगों को अभी तक जानकारी नहीं है। बचपन से लेकर राजनीति के सफर और सीएम व केंद्रीय मंत्री बनने तक की यात्रा को सांग के माध्यम से लोगों के सामने रखा जाएगा। बचपन में माता से हंसी में कही बात को बनाया संकल्प
गजेंद्र फौगाट ने बताया कि मनोहर लाल खट्टर जब युवा अवस्था में कदम रख रहे थे तो उनकी मां ने कहा कि बेटा अब तुम्हारा विवाह भी करना है और तुम्हे परिवार भी संभालना है। तब मनोहर लाल ने मां से कहा कि मेरा विवाह तो सेवा भाव के साथ हो गया। मैं शादी नहीं करुंगा। आज 72 वर्ष की उम्र में भी बचपन के उस संकल्प को जिंदा रखा हुआ है और विवाह नहीं किया। सीएम नायब सैनी का सुनाया जाएगा संदेश
गजेंद्र फौगाट ने बताया कि सांग के दौरान सीएम नायब सैनी की तरफ से मनोहर लाल खट्टर के लिए जो संदेश है, वह भी सुनाया व दिखाया जाएगा। सीएम के संदेश का एक ऑडियो विजुअल भी तैयार करवाया गया है। सांग के माध्यम से लोगों को मनोहर लाल खट्टर की सरकार में किए कार्यों के बारे में भी बताया जाएगा। समाजसेवा के लिए छोड़ दिया घर
गजेंद्र फौगाट ने बताया कि सांग के माध्यम से दिखाएंगे कि मनोहर लाल खट्टर ने कैसे अविवाहित रहते हुए समाज की सेवा करने के लिए घर को भी छोड़ दिया। हरियाणा का विकास करने के लिए पेपरलेस कार्रवाई, सीएम विंडो की शुरूआत करने जैसे ऐतिहासिक कदम उठाए गए। अंधजनों के स्कूल में मनाएंगे जन्मदिन
गजेंद्र फौगाट ने बताया कि पूर्व सीएम मनोहर लाल का जन्मदिन कपिल अंधप्रकाश स्कूल के बच्चों के साथ मनाया जाएगा। स्कूल के दिव्यांग बच्चों ने मनोहर लाल खट्टर को सरस्वती उत्सव में काफी प्रभावित किया था। हर साल अंधजनों के स्कूल में बच्चों के साथ खुशी बांटी जाती है। स्कूल की दो ब्लाइंड लड़कियों का चयन भारतीय ब्लाइंड टीम में भी हुआ है, जो रोहतक के लिए गर्व की बात है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें