Related Posts

रोहतक में पति-पत्नी ने सुसाइड किया:घर में जहरीला पदार्थ निगला; 6-7 से अलग रह रहे थे; पड़ोसी बोले-मरने से पहले झगड़ा किया




रोहतक के डेयरी मोहल्ला में एक पति-पत्नी ने लड़ाई झगड़ा करने के बाद जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर पुरानी सब्जीमंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस भेज दिए। मृतकों की पहचान करीब 55 वर्षीय राजीव व करीब 50 वर्षीय शालिनी के रूप में हुई। दोनों के 2 बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि पिछले 6-7 साल से दोनों के बीच विवाद चल रहा था, जिसके कारण शालिनी अपने बच्चों के साथ दिल्ली में रहती थी, जबकि राजीव का दिमागी संतुलन बिगड़ गया था। वह फिलहाल अकेले रह रहे थे। सुसाइड से पहले दोनों के बीच हुई झगड़ा पड़ोसियों ने बताया कि राजीव व शालिनी के बीच कोई पैसों का लेनदेन होना था, जिसके चलते दोनों के बीच काफी देर तक लड़ाई झगड़ा होता रहा। झगड़े की आवाज बाहर तक सुनाई दे रही थी। शालिनी अपने बच्चों के साथ दिल्ली में रहती थी और आज ही रोहतक आई थी। झगड़े के बाद दोनों ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। अकेला रहता था राजीव, पत्नी रहती थी दिल्ली पड़ोसियों ने बताया कि पिछले करीब 6-7 साल से राजीव डेयरी मोहल्ले में अकेला ही रहता था, जिसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। पहले राजीव की खुद की एक दुकान थी। लेकिन पिछले करीब 6-7 साल से दुकान को बंद कर दिया था और अक्सर नशे की हालत में ही रहता था। वहीं, राजीव की पत्नी शालिनी अपने बच्चों के साथ दिल्ली में रहती थी। पुलिस मामले में कर रही जांच ओल्ड सब्जीमंडी थाना पुलिस ने बताया कि उन्हें एक पति पत्नी के जहर खाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए डेडहाउस भेज दिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें