Related Posts

बस के अंदर नशे का वायरल वीडियो:सुल्तानपुर लोधी में पुलिस ने तीन युवकों गिरफ्तार किया, महिला की तलाश जारी




कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी में एक बस के अंदर कथित तौर पर ड्रग्स का सेवन करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला और तीन युवक नशा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस जांच में जुटी डीएसपी सुल्तानपुर लोधी धीरेंद्र वर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने जुगराज सिंह (पुत्र जोगिंदर सिंह, निवासी मखू), रंगा सिंह (पुत्र जीत सिंह, निवासी गांव चूहड़पुर, थाना कबीरपुर) और मुश्ताक (पुत्र रमजान मोहम्मद, निवासी बिलगा) को गिरफ्तार किया है। हालांकि, वायरल वीडियो में नशा करती दिख रही महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। डीएसपी वर्मा ने स्पष्ट किया कि महिला की पहचान होने के बाद उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें