Related Posts

पंचकूला मेयर चुनाव में पहली बार हुड्‌डा गुट की दस्तक:हाथ पर हाथ रख साथ रहने की कसम, मंच पर हर गुट का चेहरा




हरियाणा के पंचकूला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के प्रचार में अब रविवार को पहली बार हुड्‌डा गुट ने दस्तक दी। चुनाव प्रचार शुरू हुए 10 दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी तक हुड्‌डा गुट ने पूरी तरह से किनारा कर रखा था, जिससे पंचकूला मेयर प्रत्याशी की टेंशन बढ़ी हुई थी। पंचकूला में रविवार को सबसे पहले सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा अपने साथ वरूण चौधरी, कर्मबीर बौद्ध व MLA चंद्रमोहन को लेकर पंजाबी नेता रविंद्र रावल के घर पहुंचे। जहां पर MLA चंद्रमोहन व रावल के गिले-शिकवे दूर करवाए। उसके बाद रावल को साथ लेकर हुड्‌डा कांग्रेस कार्यालय में पहुंचे। जहां पर प्रैस कान्फ्रेंस के दौरान हुड्‌डा ने कहा भी कि मंच से पता लग रहा होगा कि कांग्रेस एकजुट है। ऐसा कोई नहीं है, जो अब प्रचार में नहीं है। जाट-SC बहुल इलाकों में हुड्‌डा की 3 सभाएं सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा व वरूण चौधरी, कर्मबीर बौद्ध ने जाट व एससी बाहुल्य क्षेत्रों में 3 सभाएं की। चारों ही नेता सभाओं में कांग्रेस मेयर प्रत्याशी के साथ नजर आए। सेक्टर-21 की मार्केट, सेक्टर-25 व 26 के अंबेडकर चौक स्थित कम्यूनिटी सेंटर तथा वार्ड 20 के खटोली गांव में इनकी सभाएं हुई। कांग्रेस नेताओं ने संदेश दिया कि मेयर प्रत्याशी सभी की सहमति से तय हुआ है। हर निगम में निकल रहा घोटाला सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा ने कहा कि कोई ऐसा निगम नहीं जिसमें घोटाला नहीं हुआ। फरीदाबाद निगम में 200 करोड़ की सड़के फाईलों में बन गयी और पता भी नहीं चला कहां बनी। पंचकुला निगम में 160 करोड़ गायब हो गये। यानी भ्रष्टाचार करके डकार भी नहीं मारी। रोहतक निगम में भूमि घोटाला सामने आया। कहीं सफाई घोटाला, ठेकेदारी घोटाला हुआ। आज बीजेपी का कोई एमएलए नहीं बचा होगा जो अवैध कॉलोनी काटने में लिप्त न हो। बीजेपी विधायक कॉलोनी काटते हैं और जनता कष्ट के दिन काटती है। ये नेता रहे उनके साथ मौजूद
सांसद वरुण चौधरी, सांसद कर्मवीर बौद्ध, पूर्व उप-मुख्यमंत्री और विधायक चंद्रमोहन बिश्नोई, पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी, मेयर प्रत्याशी सुधा भारद्वाज, पूर्व विधायक चौ. लहरी सिंह, पूर्व विधायक निशान सिंह, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, रवींद्र रावल, मनवीर कौर गिल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय चौहान, दिव्यांशु बुद्धिराजा, जिलाध्यक्ष दुष्यंत चौहान, जिलाध्यक्ष पराग गाबा, जिलाध्यक्ष राजेश वैध, जिलाध्यक्ष कुलदीप केडी, जिलाध्यक्ष पंकज डाबर, अशोक मेहता, शशि शर्मा, विजय शर्मा, चांदवीर हुड्डा मौजूद रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें