Related Posts

थाने में कैंसर पेशेंट से कुकर्म में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड:पीड़ित से कहा था- इसकी टांगें लड़कियों जैसी हैं; SP ने लिया एक्शन, FIR भी दर्ज




हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बोन कैंसर से जूझ रहे एक युवक ने पुलिसकर्मियों पर थाने में कुकर्म करने का आरोप लगाया है। युवक का दावा है कि कीमोथेरेपी के कारण उसके सिर और शरीर के बाल झड़ चुके हैं। 17 जून की रात ड्यूटी से घर लौटते समय उसे इंद्री नाके पर रोककर लाडवा थाने ले जाया गया। आरोप है कि वहां पुलिसकर्मियों ने पहले उसके साथ मारपीट की, फिर उसकी टांगों के बाल न होने पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा, “तेरी टांगें लड़कियों जैसी हैं”। इसके बाद दो ASI और एक होमगार्ड ने उसके साथ गलत हरकत की। अगले दिन ब्लीडिंग होने और तबीयत बिगड़ने पर मामला परिवार के सामने आया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसका इलाज LNJP अस्पताल में चल रहा है। युवक ने SP को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, देर रात इस मामले में SP कुरुक्षेत्र चंद्र मोहन ने आरोपी पुलिस कर्मी ASI संजीव कुमार, ASI राजेंद्र कुमार और होमगार्ड सुमित को सस्पेंड कर दिया है। लाडवा डीएसपी निर्मल सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया जा रहा है। साथ ही मामले की जांच के लिए SIT गठित की गई है। सिलसिलेवार ढंग से जानिए युवक ने क्या बताया…. देर रात एसपी का 3 पुलिस कर्मियों पर एक्शन लाडवा डीएसपी निर्मल सिंह ने बताया कि इस मामले में SP कुरुक्षेत्र चंद्र मोहन ने एक्शन लिया है। आरोपी पुलिस कर्मी ASI संजीव कुमार, ASI राजेंद्र कुमार और होमगार्ड सुमित को सस्पेंड कर दिया है। आरोपियों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया जा रहा है। साथ ही मामले की जांच के लिए SIT गठित की गई है। एसआईटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें