spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पिंजौर में मकान से जेवर और कैश चोरी:दंपती काम पर गए थे; दोपहर को लौटने पर टूटा मिला ताला




पंचकूला जिले के पिंजौर के गांव गोरखनाथ कडुआ में दिनदहाड़े एक घर से लाखों रुपए के सोने-चांदी के गहने और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर घर से सामान लेकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित सुरजन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उनकी पत्नी माया देवी दोनों प्राइवेट नौकरी करते हैं। वीरवार सुबह वे दोनों अपने-अपने काम पर चले गए थे। दोपहर करीब 12:30 बजे जब उनकी पत्नी माया देवी खाना खाने घर लौटीं, तो उन्होंने मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ पाया। घर के अंदर अलमारी का लॉकर भी टूटा था और सामान बिखरा पड़ा था। मकान से ये सामान चुराया जांच करने पर पता चला कि चोर घर से आधे तोले के सोने के झुमके, दो सोने के मांग टीके, दो सोने की अंगूठियां, एक सोने की नथ, चांदी की एक जोड़ी पायल, आधे तोले का सोने का सेट और करीब एक हजार रुपए की नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ित के अनुसार, चोरी हुए सामान की कुल कीमत लाखों रुपए है। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अज्ञात चोरों की तलाश जारी है। दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना से क्षेत्र में चिंता का माहौल है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles