spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फरीदकोट में ग्राहक बनकर ज्वेलरी शॉप से चोरी:3 चांदी की चेन चुराकर भागा युवक, लोगों ने पकड़ा; रिमांड पर लेकर होगी पूछताछ




फरीदकोट में ज्वेलर्स की दुकान पर ग्राहक बनकर आए युवक ने चांदी की तीन चेन चुराकर फरार होने की कोशिश की। दुकानदार के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने उसका पीछा किया और कुछ ही दूरी पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दुकान मालिक की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान मोगा निवासी अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी सर्राफा बाजार स्थित जैन ज्वेलर्स की दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंचा। उसने दुकान मालिक से चांदी की चेन दिखाने को कहा। जब दुकानदार उसे अलग-अलग डिजाइन की चेन दिखा रहा था, तभी आरोपी ने मौका पाकर तीन चांदी की चेन उठाईं और दुकान से बाहर निकलकर भागने लगा। दुकानदारों और राहगीरों ने तुरंत उसका पीछा घटना का पता चलते ही दुकानदार ने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के दुकानदारों और राहगीरों ने तुरंत उसका पीछा किया और कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। आरोपी को कोर्ट से रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी-DSP इस संबंध में डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि दुकान मालिक अभिनव जैन के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि उससे पूछताछ कर यह पता लगाया जा सके कि वह पहले भी ऐसी वारदातों में शामिल रहा है या नहीं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles