spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नारनौल में घर में घुसकर महिला के साथ रेप:उत्तर प्रदेश के छतरपुर का रहने वाला आरोपी, शिकायत पर पुलिस ने किया मामला दर्ज




हरियाणा के नारनौल में शहर के पास महेंद्रगढ़ रोड पर नजदीकी गांव के मोड पर रह रही एक उत्तर प्रदेश की महिला के साथ यूपी के ही एक युवक ने रेप कर दिया। इस बारे में महिला ने पुलिस में शिकायत दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यूपी के कुछ लोग महेंद्रगढ़ रोड पर एक गांव के मोड के नजदीक झुग्गी तथा कच्चे मकानों में रहते हैं। यहीं पर रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि यूपी के छतरपुर जिला के रहने वाले नितिन नाम के व्यक्ति ने उसके साथ रेप किया। मकान में थी अकेली महिला का कहना है कि वह बीते कल अपने मकान में अकेली थी। घर के अन्य सदस्य किसी काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। इसी दौरान उत्तर प्रदेश के छतरपुर का रहने वाला नितिन उसके घर में आया। अंदर से कुंदी बंदकर किया गलत काम जिसके बाद वह उसके कमरे में आ गया तथा कमरे की कुंदी लगाकर उसने उसके साथ जबरदस्ती की। जिसके बाद वह इस बारे में किसी को न बताने की धमकी देते हुए वहां से चला गया। जब उसके परिजन घर पहुंचे तो उसने सारी बात बताई। जिसके बाद महिला ने पुलिस को इस बारे में सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी नितिन के रेप सहित बीएनएस की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं इस बारे में शहर थाना प्रभारी हरिकिशन ने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने रेप का मामला दर्ज किया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles