spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

करनाल में गाड़ी साइड लगाने को लेकर विवाद:युवक से की मारपीट, आरोपी ने गले की चेन तोड़ी, कपड़े फाड़े




करनाल जिले के जुडंला क्षेत्र में मामूली बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक के साथ मारपीट कर दी गई। आरोप है कि गाड़ी साइड में लगाने को लेकर हुए झगड़े में आरोपी ने युवक के साथ हाथापाई की, उसकी चेन तोड़ दी और कपड़े भी फाड़ दिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। न्यायपुरी कॉलोनी निवासी करण सिंह ने पुलिस चौकी जुण्डला में दी शिकायत में बताया कि जुण्डला में उसका बालदा मेडिकल स्टोर है। वह अपनी गाड़ी साइड में लगा रहा था, तभी रास्ते में एक ट्रैक्टर खड़ा था। उसने ट्रैक्टर हटाने के लिए कहा तो आरोपी दीपु पुत्र पाला राम उसके साथ गाली-गलौच करने लगा। गाली-गलौच के बाद हाथापाई
करण सिंह के अनुसार, विवाद बढ़ने पर दीपू ने उसके साथ हाथापाई की। इस दौरान उसके गले की चेन तोड़ दी और कपड़े भी फाड़ दिए। घटना के बाद उसने पुलिस को शिकायत दी और कार्रवाई की मांग की। पुलिस मौके पर पहुंची, जांच की
शिकायत मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने पीड़ित और आसपास के लोगों से पूछताछ की। जांच के दौरान सामने आया कि करण सिंह की चेन उसके पास ही मिल गई। मेडिकल में 3 चोटों की पुष्टि
करण सिंह का मेडिकल करवाया गया, जिसमें डॉक्टर ने मेडिकल रिपोर्ट में उसके शरीर पर 3 चोटें बताई हैं। पुलिस जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर थाना सदर करनाल में मुकदमा दर्ज किया गया। जांच अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles