spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पलवल में बाइक पर हेरोइन लेकर आ रहा था तस्कर:पुलिस को देखकर भागने लगा, 200 ग्राम नशे के साथ दबोचा गया




पलवल सीआईए स्टाफ होडल पुलिस ने उटावड़ शिकरावा रोड पर कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 200 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी की पहचान नूंह जिले के ढाडोला गांव निवासी हसीन मोहम्मद के रूप में हुई है। सीआईए प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि उनकी टीम, जिसमें एएसआई मुबारक अली भी शामिल थे, उटावड़ क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि हसीन मोहम्मद अपनी स्प्लेंडर बाइक पर हेरोइन लेकर उटावड़ चौक की ओर आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने की नाकेबंदी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उटावड़ चौक के समीप नाकाबंदी की। कुछ ही देर में आरोपी उटावड़ की तरफ से आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसने बाइक मोड़ने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार श्रवण कुमार की मौजूदगी में तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 200 ग्राम हेरोइन मिली। आरोपी के खिलाफ उटावड़ थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सीआईए ने हसीन मोहम्मद को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस का उद्देश्य इस नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों का पता लगाकर उन्हें भी गिरफ्तार करना है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles