spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पलवल में चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार:एक दिन के रिमांड पर; मकान-दुकान से कैश और कीमती सामान चुराया था




पलवल पुलिस की होडल CIA टीम ने हसनपुर थाना क्षेत्र के लीखी गांव में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। CIA प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि लीखी गांव निवासी स्तदेव ने 4 अगस्त को हसनपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। स्तदेव ने बताया था कि जब वह अपने परिवार के साथ फरीदाबाद गए हुए थे, तब अज्ञात चोरों ने उनके मकान और दुकान की खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया। कैश और कीमती सामान किया था चोरी चोरों ने नकदी, कीमती सामान और सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर चोरी कर ली थी। इस संबंध में हसनपुर थाना में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी आगे की जांच CIA होडल को सौंपी गई। गांव लिखी का रहने वाला है आरोपी CIA होडल की टीम ने कार्रवाई करते हुए वैज्ञानिक साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर लीखी गांव निवासी पुष्पेंद्र उर्फ पप्पी को गिरफ्तार किया। CIA प्रभारी ने बताया कि चोरी किए गए सामान को बरामद करने के लिए आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles