spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नशा तस्करों की 69.32 लाख की प्रॉपर्टी अटैच:हिसार पुलिस की कार्रवाई; मकान, जमीन, 3 लग्जरी गाड़ियां और बैंक खाते किए फ्रीज




हरियाणा में नशीले पदार्थों की तस्करी से अवैध संपत्ति बनाने वालों पर हिसार पुलिस ने अब तक का बड़ा शिकंजा कसा है। हिसार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर और उसके परिजनों की करीब 69.32 लाख रुपए की संपत्ति एवं परिसंपत्तियों को NDPS Act की धारा 68F(1) के तहत फ्रीज करवा दिया है। सक्षम प्राधिकारी ने भी इस फ्रीजिंग आदेश (धारा 68F(2)) पर अपनी मुहर लगा दी है। मामला फतेहाबाद की अग्रवाल कॉलोनी (मूल निवासी पीरावाली, हिसार) के रहने वाले आरोपी अनुज उर्फ नोजी पुत्र जसवंत सिंह से जुड़ा है। आरोपी को हिसार शहर थाना पुलिस ने 20 मार्च 2025 को 261 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। मामले की जांच एनडीपीएस सेल के प्रभारी ASI भूप सिंह ने की। जांच के दौरान आरोपी की तस्करी से अर्जित काली कमाई, वित्तीय लेन-देन और संपत्ति की कड़ियों को खंगाला गया। जांच में सामने आया कि तस्कर ने अपने, अपने परिजनों और सहयोगियों के नाम पर अवैध रूप से ये संपत्तियां बनाई थीं। फ्रीज की गई संपत्तियों का ब्योरा सक्षम प्राधिकारी ने आरोपी अनुज, मनु, अनीता रानी, सरवणो बाई और गोबिंद सिंह के नाम पर दर्ज संपत्तियों को अवैध कमाई मानते हुए फ्रीज किया है। इसमें बस्ती भीमा (फतेहाबाद) में 8 मरला भूमि (कीमत ₹6 लाख) और उस पर बना दो मंजिला आलीशान भवन (कीमत ₹50 लाख)। किआ सोनेट कार (HR20AX 4817) – कीमत ₹8.50 लाख, टीवीएस अपाचे RR 310 बाइक (HR22V 8582) – कीमत ₹2.50 लाख, बजाज पल्सर N160 बाइक (HR20AW 2780) – कीमत ₹80,000 और विभिन्न बैंक खातों में जमा करीब ₹1.52 लाख।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles