spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मोहाली में हेडमास्टर की बेरहमी से हत्या:कुंभड़ा के सरकारी स्कूल में थे तैनात, कार सवार बदमाशों ने कुल्हाड़ी और किरच से किया हमला




मोहाली के कुंभड़ा में रविवार को दिनदहाड़े सरकारी स्कूल के हेडमास्टर की बेरहमी से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। कार में सवार होकर आए हमलावरों ने हेडमास्टर पर कुल्हाड़ी और तेजधार किरच से ताबड़तोड़ वार किए। गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी कार में बैठकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। दिनदहाड़े हुई हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान हेडमास्टर गुरसेवक सिंह के रूप में मृतक की पहचान गुरसेवक सिंह के रूप में हुई है। वह कुंभड़ा स्थित सरकारी स्कूल में हेडमास्टर के पद पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि वह स्कूल से संबंधित काम के सिलसिले में मौजूद थे, तभी हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। हमले के दौरान आरोपियों ने धारदार हथियारों से कई वार किए। गंभीर रूप से घायल होने के कारण गुरसेवक सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कार में सवार होकर पहुंचे थे हमलावर शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आरोपी एक कार में सवार होकर आए थे। उन्होंने गुरसेवक सिंह को निशाना बनाते हुए अचानक हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों के पास कुल्हाड़ी और तेजधार किरच थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उसी कार में बैठकर मौके से फरार हो गए। पुलिस अब हमलावरों की पहचान और उनकी कार का पता लगाने में जुटी है। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस फुटेज के जरिए हमलावरों की कार का नंबर और उनकी पहचान पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुरानी रंजिश समेत कई एंगल पर जांच पुलिस इस हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, आपसी विवाद समेत अन्य संभावित कारणों की जांच कर रही है। मृतक के परिचितों और परिवार से भी जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि हत्या के पीछे की वजह सामने आ सके। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान के लिए जांच तेज कर दी गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles