![]()
सोनीपत के बड़ी थाना क्षेत्र में 29 वर्षीय युवती द्वारा फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान मनीषा डगौर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से नेपाल के जोशीपुरा की रहने वाली थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सोनीपत नागरिक अस्पताल भिजवाया। मृतका के भाई ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि मनीषा करीब 10 दिन पहले नेपाल से सोनीपत घूमने के लिए आई थी और यहां अपने भाई के पास रह रही थी। परिजनों के अनुसार मनीषा की करीब 10 साल पहले भागदेव डगौर के साथ शादी हुई थी। फांसी लगाकर की आत्महत्या बताया जा रहा है कि शनिवार को मनीषा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता लगते ही परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा। पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा, जांच शुरू नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के पीछे क्या कारण रहे, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
Source link







