spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जींद में हेरोइन समेत नशा तस्कर गिरफ्तार:सप्लाई करने आया, ग्राहकर का कर रहा था इंतजार




जींद जिले में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई की है। सीआईए स्टाफ नरवाना की टीम ने एक आरोपी को 10.47 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हंसडेहर निवासी रजत उर्फ लाहोरी के रूप में हुई है। एसपी कुलदीप सिंह के मार्गदर्शन में सीआईए प्रभारी सुखदेव सिंह की टीम लगातार नशा तस्करी पर शिकंजा कस रही है। इसी क्रम में, उपनिरीक्षक शमशेर सिंह के नेतृत्व में सीआईए नरवाना की टीम दाता सिंह वाला गांव में गश्त कर रही थी। हेरोइन की सप्लाई करने की फिराक में था पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि हंसडेहर निवासी रजत उर्फ लाहोरी नशा तस्करी में लिप्त है। बताया गया कि वह धनौरी रोड स्थित गैस एजेंसी के पास हेरोइन की सप्लाई करने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने उच्च अधिकारियों को सूचित किया और तुरंत कार्रवाई करते हुए गैस एजेंसी के पास दबिश दी। पुलिस ने मौके से आरोपी रजत उर्फ लाहोरी को काबू कर लिया। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी की लोअर की जेब से 10.47 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। मामले की जांच कर रही पुलिस पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना गढ़ी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21B/61/85 के तहत मुकदमा नंबर 108, दिनांक 08 अगस्त 2026 को दर्ज किया है। मामले में आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है। जींद पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि उन्हें नशा तस्करी या किसी अन्य अवैध गतिविधि के बारे में कोई जानकारी मिलती है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles