spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कपूरथला में कारोबारी की दुकान-घर पर फायरिंग, VIDEO:आधी रात को वारदात से हड़कंप; 2 बाइक सवारों ने चलाईं गोलियां; 4 खोल बरामद




कपूरथला के कस्बा काला संघियां के मुख्य बाजार में देर रात एक कपड़ा कारोबारी की दुकान और उसके ऊपर बने मकान पर अज्ञात युवकों ने फायरिंग की। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। राहत की बात यह है कि इस फायरिंग में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने मौके से चार खोल बरामद कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार 2 युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर मुख्य बाजार स्थित कपड़ा कारोबारी कुलदीप कुमार लूंबा की दुकान के बाहर पहुंचे। आरोप है कि दोनों युवकों ने दुकान और उनके आवास की तरफ कई गोलियां चलाईं। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, आरोपियों ने करीब चार राउंड फायर किए। गोलियों की आवाज सुनकर मुख्य बाजार में ड्यूटी पर मौजूद पहरेदारों ने कुलदीप कुमार लूंबा और उनके परिवार को जगाया। इसके बाद उन्होंने गांव के गणमान्य लोगों को मौके पर बुलाया और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का लिया जायजा सूचना मिलते ही कालासंघियां पुलिस चौकी और थाना सदर की टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी मेजर सिंह ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मौके से चार गोलियों के खोल बरामद किए हैं। दुकान के शटर को चीरते हुए निकली गोली बताया गया है कि फायरिंग के दौरान एक गोली दुकान के शटर को चीरते हुए आगे लगे टफन ग्लास में जा लगी, जिससे शीशा पूरी तरह टूट गया। हालांकि, परिवार के किसी सदस्य को गोली नहीं लगी। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज डीएसपी शीतल सिंह ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। कालासंघियां पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई अमरजीत सिंह ने जानकारी दी कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य माध्यमों से आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि फायरिंग करने वाले आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles