![]()
पठानकोट (शाहपुरकंडी) में रणजीत सागर डैम हाइडल प्रोजेक्ट में पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) और पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSTCL) कंट्रैक्चुअल वर्कर्स यूनियन पंजाब के बैनर तले ठेका कर्मचारियों ने सोमवार को अपनी मांगों को लेकर
.
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए यूनियन नेताओं ने कहा कि बिजली विभाग के विभिन्न प्रोजेक्टों, पावर हाउसों और दफ्तरों में ठेका कर्मचारी वर्षों से अपनी जान जोखिम में डालकर सेवाएं दे रहे हैं। विभाग के सुचारू संचालन में उनकी मुख्य भूमिका है, लेकिन इसके बावजूद सरकार और प्रबंधन उनकी जायज मांगों की लगातार अनदेखी कर रहे हैं।
कर्मचारियों की प्रमुख मांगें:
पक्का रोजगार: ठेका प्रथा (कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम) को तुरंत समाप्त कर सभी ठेका कर्मचारियों को विभाग में पक्का (नियमित) किया जाए।
समान काम-समान वेतन: ‘समान काम के लिए समान वेतन’ का सिद्धांत लागू किया जाए।
सुरक्षा उपकरण व सुविधाएं: फील्ड में काम करने वाले कर्मचारियों की जान-माल की सुरक्षा के लिए आधुनिक सुरक्षा उपकरण और अन्य बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई जाएं।
उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
कर्मचारी नेताओं ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि यदि सरकार और प्रबंधन ने उनकी मांगों का जल्द स्थाई समाधान नहीं निकाला, तो आने वाले दिनों में राज्यव्यापी उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। कामकाज ठप होने पर जो भी जन-सुविधाएं प्रभावित होंगी, उसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और पंजाब सरकार की होगी। इस प्रदर्शन में भारी संख्या में ठेका कर्मचारियों और यूनियन के पदाधिकारियों ने हिस्सा लेकर अपनी एकजुटता दिखाई।







