spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कैथल में युवक व उसके भाई पर चलाई ताबड़तोड़ लाठी-गंडासियां:बेहोश होने तक पीटते रहे, चार पड़ौसियों पर आरोप




कैथल के गांव रोहेड़ा में चार आरोपियों ने मिलकर एक युवक और उसके भाई पर गंडासी, लाठियों और डंडे लेकर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपी उनको बेहोश होने तक पीटते रहे। जब दोनों जमीन पर गिर गए तो आरोपी अपने हथियारों सहित मौके से फरार हो गए। इस हमले में एक युवक के मुंह की हड्‌डी में फ्रैक्चर आया है। इस संबंध में पीड़ित युवक ने राजौंद थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। खेत से लौटते समय रास्ता रोका गांव रोहेड़ा निवासी मनोज कुमार ने राजौंद थाना में दी शिकायत में बताया कि वह खेती बाड़ी करता है। उनके पड़ौस में सुखदेव, नरेश, रवि और सुनीता रहते हैं। उनके परिवार की आपस में बोलचाल नहीं है और आपस में बनती नहीं है। कुछ दिन पहले वह अपने खेत में काम करने के लिए गया था। जब वह शाम को करीब सवा छह बजे वापस लौट रहा था तो चारों आरोपियों ने मिलकर उसका रास्ता रोक लिया। बिना कारण बताए हमला किया आरोपियों ने बिना कुछ कारण बताए उस पर गंडासी, डंडे और लाठियों से हमला कर दिया। आरोपी उसे बेहाश होने तक पीटते रहे। जब वह नीचे गिर गया तो सभी आरोपी मौके से भाग गए। जब कुछ देर बाद उसे होश आया तो उसने अपने छोटे भाई को फोन किया और उसके आने के बाद भी छोटे भाई पर भी लाठी, डण्डे व गंडासी से वार कर दिए, जिससे उसको काफी चोटें आई। बाद में आरोपी उनको जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। शिकायतकर्ता ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। राजौंद थाना के जांच अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles