Related Posts

पलवल में ट्रेन से कटकर युवक की मौत:जीआरपी ने सरपंचों को शव की तस्वीरें, पहचान कराने की कोशिश




पलवल में दिल्ली-आगरा रेलवे लाइन पर एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पहचान और पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। जीआरपी के जांच अधिकारी एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि उन्हें रूंधी-शोलाका रेलवे स्टेशन के बीच गुदराना गांव के अंडरपास के पास एक युवक के ट्रेन से कटने की सूचना मिली थी। टीम के साथ मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि मुख्य लाइन के बाहर पूर्व दिशा में युवक का शव बुरी तरह कटा हुआ पड़ा था। नहीं हो सकी मृतक की पहचान पुलिस ने तुरंत शव को कब्जे में लिया और मौके पर मौजूद लोगों से उसकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद जीआरपी अधिकारियों ने आसपास के गांवों में जाकर सरपंचों को शव की तस्वीरें दिखाकर पहचान कराने की कोशिश की, फिर भी पहचान नहीं हो पाई। मृतक के पास से कोई फोन या पहचान पत्र नहीं मिला है। युवक की उम्र करीब 25 वर्ष और कद पांच फुट छह इंच लग रहा है। उसने काली कमीज (सफेद लाइनदार) और नीले रंग की जींस पैंट पहनी हुई है। जीआरपी ने जिले के सभी थानों और अपनी अन्य चौकियों में युवक की तस्वीरें भेजकर उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें