Related Posts

फरीदाबाद में 20 हजार की रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर रंगेहाथ अरेस्ट:मामला रफा-दफा करने के लिए मांगे 40 हजार, बीपीटीपी थाने में तैनात था




फरीदाबाद में मंगलवार को राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने कार्रवाई करते हुए 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए एक पुलिसकर्मी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी बीपीटीपी थाना में तैनात सब-इंस्पेक्टर है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली के संगम विहार निवासी एक युवक के खिलाफ बीपीटीपी थाना में साइबर अपराध से संबंधित शिकायत आई थी। युवक का आरोप है कि मामले को रफा-दफा करने और पुलिस द्वारा जब्त की गई उसकी बाइक को छोड़ने के बदले सब-इंस्पेक्टर ने उससे 40 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। 20 हजार रुपए पहले ही दे चुका था युवक शिकायतकर्ता के मुताबिक, उसने दबाव में आकर पहले ही 20 हजार रुपए सब-इंस्पेक्टर को दे दिए थे, लेकिन इसके बाद भी सब-इंस्पेक्टर शेष 20 हजार रुपए की मांग कर रहा था। लगातार हो रही रिश्वत की मांग से परेशान होकर युवक ने राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से शिकायत की। शिकायत की जांच के बाद ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया। बुधवार को जैसे ही शिकायतकर्ता ने बीपीटीपी थाना में आरोपी सब-इंस्पेक्टर को 20 हजार रुपए दिए, पहले से तैनात ब्यूरो की टीम ने उसे मौके पर ही रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की गई और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। ब्यूरो की टीम अब मामले की विस्तृत जांच कर रही है और रिश्वतखोरी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें