Related Posts

घरौंडा में 4 अवैध कॉलोनियों में निर्माण तोड़ा:40 एकड़ से ज्यादा में तोड़फोड़; डीपीसी, कच्ची सड़क और चारदीवारी तोड़ी




करनाल जिले के घरौंडा क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए चार जगहों पर विकसित हो रही कॉलोनियों में किए गए निर्माण को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई पुलिस बल और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में की गई। टीम ने अलग-अलग स्थानों पर फैली करीब 40 एकड़ से अधिक जमीन पर बनी संरचनाओं को तोड़ा और कच्ची सड़कों को भी नष्ट कर दिया, जिससे अवैध निर्माण पर रोक लगाई जा सके। जिला नगर योजनाकार गुंजन ने बताया कि पहली कार्रवाई करीब 13 एकड़ क्षेत्र में की गई। यहां चार डीपीसी, एक प्लॉट की चारदीवारी और पूरी कॉलोनी की चारदीवारी को तोड़ा गया। साथ ही कॉलोनी में बनाई गई कच्ची सड़कों को भी ध्वस्त कर दिया गया। डिंगर माजरा रोड पर तीन कॉलोनियों पर एक्शन दूसरी कार्रवाई डिंगर माजरा रोड पर करीब 10.5 एकड़ में विकसित हो रही कॉलोनी में हुई, जहां बनाई गई सभी कच्ची सड़कों को तोड़ा गया। इसी रोड पर तीसरी कॉलोनी करीब 11 एकड़ में और चौथी कॉलोनी करीब 6.5 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही थी। इन दोनों जगहों पर भी विभाग ने कच्ची सड़कों को पूरी तरह नष्ट कर दिया। अवैध निर्माण पर सख्ती, एफआईआर भी होगी दर्ज जिला नगर योजनाकार गुंजन ने बताया कि जिले में अवैध कॉलोनियों और निर्माणों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे मामलों में एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया भी अपनाई जा रही है, ताकि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो सके। लोगों को दी चेतावनी और सलाह उन्होंने आम लोगों से अपील की कि किसी भी कॉलोनी में प्लॉट खरीदने से पहले उसकी लाइसेंस संबंधी जानकारी जरूर जांच लें। केवल वैध और लाइसेंस प्राप्त कॉलोनियों में ही निवेश करें, ताकि भविष्य में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें