Related Posts

पानीपत की शाहपुर गौशाला का रास्ता बंद:10 गांवों के लोग SDM से मिले; बोले- ढाई हजार गायों को हो रही दिक्कत




पानीपत जिल के शाहपुर की लॉर्ड शिवा गौशाला का रास्ता बंद होने के बाद विवाद गहरा गया है। 16 जून को 10 गांवों के लोग रास्ता खुलवाने की मांग को लेकर SDM इसराना नवदीप सिंह नैन से मिले। SDM ने समस्या के समाधान के लिए मंगलवार तक का समय दिया है, ताकि दोनों पक्षों को बुलाकर हल निकाला जा सके। गौशाला प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ गऊ भक्त और गौशाला प्रधान राजरूप ने बताया कि 1963 की जमाबंदी में यह रास्ता गौशाला के लिए दर्ज है। हाल ही में एक व्यक्ति ने पास में जमीन खरीदी और निशानदेही के बाद गौशाला का रास्ता अपनी मलकीयत में पाया, जिसके बाद उसने रास्ता बंद कर दिया। रास्ता बंद होने से गौशाला में रह रही लगभग ढाई हजार गायों के आने-जाने में दिक्कत हो गई और उनके लिए खाने-पीने की समस्या उत्पन्न हो गई। कमेटी बोली-समधान होने तक कार्रवाई न की जाए इस समस्या के बाद 16 जून को 10 गांवों की कमेटी ने SDM नवदीप सिंह नैन से समाधान की गुहार लगाई। गौशाला कमेटी ने यह भी मांग की है कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होता, तब तक किसी भी प्रकार की कार्रवाई न की जाए। एसडीएम ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया SDM ने लोगों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए कहा कि मंगलवार को सभी पक्षों से मिलकर कानूनी तरीके से समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि रास्ता सही पाया जाता है, तो उसे खुलवाया जाएगा और रास्ता बंद करने के मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें