Top 5 This Week

Related Posts

रोहतक विधायक भारत भूषण बतरा की प्रशासन को चेतावनी:दुकानें छोड़कर चले जाएं क्या डीसी साहब, डेयरी वालों का समाधान नहीं किया तो देंगे धरना




रोहतक में स्थानीय विधायक भारत भूषण बतरा ने माल गोदाम रोड का निरीक्षण किया और गंदगी को देखकर डीसी को फोन लगा दिया। विधायक ने डीसी को एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर एक सप्ताह में गंदगी का समाधान नहीं किया तो वह धरने पर बैठ जाएंगे। विधायक भारत भूषण बतरा ने फोन पर डीसी से बात करते हुए कहा कि बाजार का बुरा हाल है। सड़कों पर गंदगी फैली हुई है और नाले गोबर से अटे पड़े है, जिनकी सफाई तक नहीं करवाई गई। क्या दुकानदार अपनी दुकानों को छोड़कर चले जाए। आपसे डेयरी वाले भी काबू नहीं हो रहे। डेयरी वाले गोबर का सही मैनेजमेंट नहीं कर करते, जिससे बदबू मार रही है। कीचड़ में खड़ा हूं, सख्त कदम उठाओ
विधायक बीबी बतरा ने फोन पर डीसी से बात करते हुए कहा कि मैं कीचड़ में खड़ा हूं। दुकानदारों की समस्या का समाधान करो। इस मामले को हलके में लेने की बजाय सख्त एक्शन लेना चाहिए। इस मामले में कोई भी कोताही नहीं होनी चाहए। बाजार को सुधारकर ही अब दम लेंगे। निगम कमिश्नर को फोन पर दिए निर्देश
विधायक भारत भूषण बतरा ने मौके से नगर निगम कमिश्नर नरेंद्र कुमार से फोन पर बात करते हुए कहा कि कच्चा बेरी रोड के पास नालों की सफाई नहीं हो रही। नाले गंदगी से अटे पड़े है और बरसात में दुकानों के बाहर बुरा हाल हो जाता है। ज्वाइंट कमिश्नर की ड्यूटी लगाकर विजिट करवाओ और समाधान करो। एक सप्ताह में समाधान नहीं हुआ तो देंगे धरना
विधायक बीबी बतरा ने प्रशासन को एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर एक सप्ताह में दुकानदारों की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह धरने पर बैठ जाएंगे। एक सप्ताह बाद वह दोबारा मार्केट का विजिट करेंगे। बाजार को सुधारेंगे, चाहे इसके लिए कुछ भी करना पड़े।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें