Related Posts

रेवाड़ी में मुर्गी और बकरी फ़ार्म कुत्तों का हमला, हड़कंप:170 मुर्गी और 13 बकरें-बकरियों को मारा, खाना खाने घर गया था मालिक




रेवाड़ी में कोसली क्षेत्र के गुड़ियानी गांव के खतों में बने बकरी और मुर्गी फार्म पर देर रात आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। हमले में170 मुर्गी और 13 बकरें- बकरियों को मारा दिया। घटना के समय फार्म मालिक खाना खाने घर गया हुआ था। वापस लौटा तो कुत्ते फार्म में घुसे मिले। सूचना के बाद को पुलिस मौके पहुंची और शवों का पोस्टमारर्टम करवाने के लिए पशुपालन विभाग के अधिकारियों को सूचित किया। रात को अचानक किया हमला जानकारी के अनुसार गांव गुड़ियानी गांव निवासी शराफ अली ने गांव में अपने खेत में मुर्गी और बकरी फार्म किया हुआ है। मालिक जब खाना खाने घर गया हुआ तब कुत्तों ने कुत्तों ने हमला कर दिया। खाना खाकर वापस फार्म पर पहुंचा तो कुत्ते अंदर घुसे मिले। जिन्हें कड़ी मशक्त के बाद फार्म से बाहर निकाला। तब तक 170 मुर्गी और 13 बकरे- बकरियों की मौत हो चुकी थी। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। 10-12 कुत्ते घुसे फार्म में मिले शराफत अली ने कहा कि उसने खेत में फार्म बनाया हुआ है। वह दो बजे खाना खाने गया था। बरसात के बाद आने में देरी हो गई। जब वापस पहुंचा तो फार्म में 10-12 कुत्ते घुसे हुए थे। मेरे पहुंचने से पहले मुर्गियों को मार चुके थे। जब मैं पहुंचा तो बकरी फार्म में घुसे हुए थे। 10 बकरियों और 13 बकरों की मौत हो चुकी हैं। कुत्तों ने अधिकत्तर बकरियों को निशाना बनाया। जिनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है। इसी से मेरे परिवार की रोजी-रोटी चलती थी। पोस्टमार्टम के बाद कार्रवाई सूचना के बाद कोसली थाना प्रभारी मनोज कुमार मौके पर पहुंचें और घटना स्थल का मुआयना किया। जिसके बाद घटन की सूचना पशुपालन विभाग को दी, ताकि मृत मुर्गियों औ बकरियों का पोस्टमार्टम किया जा सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें