Top 5 This Week

Related Posts

लुधियाना में बॉयफ्रेंड को चाकू मारने की कहानी:सैलून में मिली हरियाणा की युवती, नंबर एक्सचेंज हुए; फोन न उठाने पर कहासुनी के बाद वारदात




लुधियाना में बॉयफ्रेंड पर चाकू से हमला करने वाली गर्लफ्रेंड पुलिस की गिरफ्त में है। दोनों के प्यार की शुरुआत करीब 3 महीने पहले सैलून में हुई। आरोपी युवती बाल कटवाने पहुंची थी। इसी दौरान दोनों ने फोन नंबर एक्सचेंज किए और चैटिंग होने लगी। जब युवती ने फोन नहीं उठाया तो युवक PG पहुंचा था। बॉयफ्रेंड का परिवार गर्लफ्रेंड पर हत्या की कोशिश करने का आरोप लगा रहा है। वहीं, गर्लफ्रेंड के परिवार का कहना है कि बॉयफ्रेंड व उसके दोस्त नशे की हालत में पीजी में घुसे और उसके साथ लड़ाई करने लगे। युवती पहले चिल्लाती रही। वह किचन में थी। उसके हाथ में चाकू आया तो उसने सेल्फ डिफेंस में वार कर दिया। जबकि पुलिस के अनुसार, 3 दिन से युवती का मोबाइल काफी विजी चल रहा था और युवक की बात नहीं हो रही थी। बॉयफ्रेंड इसी बात से गुस्से में था और वह अपने दोस्तों के साथ गर्लफ्रेंड के पीजी में पहुंचा। वहां विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि लड़की ने चाकू से वार कर दिया और वहां से भाग गई। युवती के फुफेरे भाई ने ये अहम बातें बताईं… सैलून में बाल कटवाने जाती थी आरोपी पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई कि 3 महीने पहले खुशी दोराहा स्थित सैलून में बाल कटवाने गई। उसके बाद युवती का हेयर ड्रेसर मनप्रीत सिंह के साथ अफेयर हो गया। दोनों ने एक-दूसरे के नंबर एक्सचेंज किए और इसके बाद दोनों में काफी बातें होनी लगी। अक्सर एक-दूसरे को मिलते रहते थे। युवती अक्सर उसके सैलून जाती रहती थी। मनप्रीत सिंह 5 महीने पहले मलेशिया से भारत आया और सैलून खोला था। सिलसिले वार ढंग से जानिए पूरा मामला



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें