Top 5 This Week

Related Posts

प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जींद पहुंची डॉ. अर्चना:बोलीं- बहू बनकर नहीं आई, पार्टी में महिलाओं की भागीदारी पर जोर, कार्यकर्ताओं से मुलाकात




हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद मंगलवार को पहली बार जींद पहुंचीं। यहां उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान एक पत्रकार वार्ता में डॉ. गुप्ता ने कहा कि वह आज बहू बनकर नहीं, बल्कि भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष बनकर लोगों के बीच आई हैं। उन्होंने कहा कि बहू बनकर तो वह वर्षों से यहां आती रही हैं, लेकिन अब वह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाते अपने कार्यकर्ताओं से मिलने आई हैं। पीएम के कार्यकाल को बताया सुशासन उन्होंने संगठन में 33% महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। डॉ. गुप्ता ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकारें इस दिशा में काम कर रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि महिलाओं के सशक्तिकरण के साथ आने वाले समय में संसद और विधानसभाओं में महिला सांसदों और विधायकों की संख्या बढ़ेगी। डॉ. अर्चना गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल को ‘विश्वास, जनकल्याण और सुशासन’ का बताया। उन्होंने कहा कि ये 12 वर्ष प्रधानमंत्री की कड़ी तपस्या और परिश्रम का परिणाम हैं, जिससे गरीब व्यक्तियों, महिलाओं और किसानों का उत्थान हुआ है। उषा प्रियदर्शनी से अच्छे कार्यों की उम्मीद : अर्चना गुप्ता महिला आयोग के संदर्भ में उन्होंने कहा कि पूर्व चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने पिछले चार वर्षों में कार्य किया है। उन्होंने बताया कि अब महिला मोर्चा की उषा प्रियदर्शनी महिला आयोग की नई चेयरपर्सन बनी हैं, और उनसे भी अच्छे कार्यों की उम्मीद है। डॉ. गुप्ता ने कहा कि महिला आयोग में पहले भी काम हुआ है और आगे भी बेहतर काम होगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें