सीआईए सिरसा पुलिस ने गांव बालासर क्षेत्र से एक स्विफ्ट कार में सवार तीन युवकों को 508 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान प्रदीप कुमार, रघुवीर और बलवंत के रूप में हुई है। तीनों गांव बालासर, जिला सिरसा के रहने वाले हैं। सीआईए सिरसा प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान गांव बालासर क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से आ रही एक स्विफ्ट कार के ड्राइवर ने पुलिस वाहन को देखकर अचानक वापस मुड़कर भागने का प्रयास किया। कार के डैशबार्ड में छिपाकर रखी अफीम हालांकि, कार अचानक बंद हो गई, जिसके बाद पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए कार सवार तीनों युवकों को तुरंत काबू कर लिया। एक राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी लेने पर कार के डैशबोर्ड से 508 ग्राम अफीम बरामद हुई। बरामदगी के बाद आरोपियों के खिलाफ थाना रानियां में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच थाना रानियां को सौंप दी गई है। सीआईए प्रभारी ने बताया कि तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान उनसे अफीम तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान करने और उनके खिलाफ भी नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के लिए गहन पूछताछ की जाएगी।
Source link
सिरसा में अफीम समेत तीन युवक अरेस्ट:पुलिस को देखकर भागने की कोशिश, स्विफ्ट कार में सप्लाई करने जा रहे थे
