Top 5 This Week

Related Posts

Ludhiana Hotel Owner Assaults Courier Woman CCTV Footage Reveals Truth


कूरियर कंपनी की महिला कर्मी का होटल मालिक ने गला पकड़ा।

लुधियाना के जगराओं के होटल मालिक ने कूरियर कंपनी की महिलाकर्मी के साथ मारपीट कर दी। महिला ने कहा कि वह उसे घर पर पार्सल देने गई रही थी, लेकन वापस लौटते समय गार्ड ने उनसे कहा कि ‘साहिब आपको अंदर बुला रहे हैं।’

.

जैसे ही वह घर के अंदर गईं, आरोपी ने उनका हाथ पकड़ लिया, अंदर खींचा और उसके साथ मारपीट की। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें होटल कारोबारी महिला का गला पकड़कर अपने घर के अंदर ले जाने की कोशिश करता हुआ दिख रहा है।

हालांकि इससे पहले होटल मालिक ने बाकायदा महिला कर्मी का घर से निकलते हुए का वीडियो जारी किया था। जिसमें उसने कहा था कि वह निर्दोष है। लेकिन अब नई सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस अभी उसे गिरफ्तार नहीं किया।

महिला को गले से पकड़कर घसीटने की कोशिश करता हुआ होटल मालिक

मारपीट की घटना सिलसिलेवार पढ़िए…

  • पार्सल गेट पर देकर चली गई थी: पीड़िता कर्मजीत कौर ने बताया कि वह पिछले लगभग चार साल से एक निजी कूरियर कंपनी में काम करती हैं और घर-घर जाकर पार्सल डिलीवर करती हैं। 10 जून को वह हीरा बाग की गली नंबर 6 स्थित मनमोहन कत्याल के घर पार्सल देने गई थीं। पार्सल की राशि पहले ही ऑनलाइन जमा हो चुकी थी, इसलिए उन्होंने पार्सल घर के बाहर मौजूद सुरक्षा गार्ड को सौंप दिया था।
  • होटल मालिक ने अंदर बुलाया: महिला का आरोप है कि वापस लौटते समय गार्ड ने उनसे कहा कि ‘साहिब आपको अंदर बुला रहे हैं।’ जैसे ही वह घर के अंदर गईं, आरोपी ने उनका हाथ पकड़ लिया, उन्हें खींचा और उसके साथ मारपीट की। महिला किसी तरह वहां से निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रही।
  • पुराने पार्सल को लेकर हुआ विवाद: महिला कर्मी का कहना है कि होटल मालिक ने उसे घर के अंदर बुलाया और एक पिछले पार्सल की बात करने लगा। जिस पर उसने होटल कारोबारी को कहा कि उसका काम सिर्फ डिलीवरी देना है। इसके लिए आप कंपनी के लोगों से बातचीत करें। महिला कर्मी का कहना है कि इसी बात को लेकर होटल मालिक ने उसके साथ बत्तमीजी शुरू कर दी थी।
  • गली में दोबारा गला पकड़ा: पीड़ित महिला कर्मी का कहना है कि जब वो घर से बाहर निकली तो होटल मालिक पीछे से आया और उसने गली में फिर से उसे गले से पकड़ा और घर के अंदर घसीटने की कोशिश करने लगा। महिला ने खुद को बचाया और वहां से निकल गई।
  • एसएसपी को शिकायत दी: महिला का कहना है कि घटना के बाद वह सीधे एसएसपी कार्यालय पहुंचीं, जहां से उन्हें संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराने के निर्देश दिए गए। इस घटना के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
  • संगीन धाराओं में केस दर्ज: महिला की लिखित शिकायत और जांच के बाद पुलिस ने आरोपी होटल मालिक मनमोहन कत्याल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बस स्टैंड चौकी प्रभारी आत्मा सिंह के अनुसार, आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 74, 351(2) और 296 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

सीसीटीवी जारी कर खुद को बताया था निर्दोष

आरोपी होटल मालिक ने सीसीटीवी फुटेज जारी करके खुद को निर्दोष बताया था। उसने कहा कि सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि लड़की जब उसके घर के अंदर से बाहर जा रही थी, तब बिल्कुल सही हालत में थी। जिससे साफ है कि उसके साथ कोई मारपीट हुई ही नहीं। हालांकि आरोपी होटल मालिक यह भूल गया कि उसके आगे की फुटेज बाहर आई तो उसकी पोल खुल जाएगी।

*************

ये खबर भी पढ़ें:

लुधियाना में थाने के बाहर पति-पत्नी में चले लात-घूंसे, VIDEO: पुलिस के सामने हाथापाई; महिला बोली- मैंने किडनी दी, ये कहता है तू धंधा करती

लुधियाना के सलेम टाबरी थाने के बाहर उस समय हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब आपसी विवाद का समाधान कराने पहुंचे पति-पत्नी और उनके परिजन आपस में ही भिड़ गए। देखते ही देखते मामला गाली-गलौज और हाथापाई तक पहुंच गया। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें