Related Posts

होटल कारोबारी को छाती-प्राइवेट पार्ट में गोली मारने की धमकी:यमुनानगर में चिट्‌ठी लिखकर कहा- हमारी बहन का रेप करके हीरो बनकर घूम रहा, बदला लेंगे




हमारी बहन के साथ रेप करके उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी और अब हीरो बनकर घूम रहा है। तेरी छाती और प्राइवेट पार्ट में गोलियां मारेंगे। अब तेरी जिंदगी के बहुत कम दिन बचे हैं। मेरी धमकी को हल्के में मत लेना। बहुत जल्द इसका अंजाम तेरे सामने होगा। बस मौका मिल जाए। I Kill You. यह धमकी यमुनानगर के सेक्टर-17 हुडा क्षेत्र में एक होटल कारोबारी को डाक के माध्यम से मिली है। लाल पैन से लिखे पत्र में आरोपी ने कारोबारी पर अपनी बहन से रेप करने का आरोप लगाते हुए उसे, उसके बेटे, बहन और अन्य परिजनों को गोली मारकर हत्या करने, दोनों होटलों पर फायरिंग करने तथा आग लगाने की धमकी दी है। चिट्‌ठी में काफी गालीगलोच भी की गई है। पत्र मिलने के बाद होटल कारोबारी ने घबराते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। जिस कारोबारी को धमकी भरा पत्रा मिला है उसके ऊपर 2023 में रेप का आरोप लगा था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डाक के माध्यम से आई चिट्‌ठी शिकायतकर्ता संजीव कुमार निवासी गांव मिश्री का माजरा (करेहड़ा खुर्द), थाना सेक्टर-17 पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह होटल व्यवसाय से जुड़ा हुआ है और उसका एक होटल सेक्टर-17 हुड्डा जगाधरी एवी रेजीडेंसी के नाम से लीज पर संचालित है। नो मई को उसे डाक के माध्यम से एक धमकी भरा पत्र प्राप्त हुआ, जिससे वह और उसका परिवार भयभीत हो गया। शिकायतकर्ता के अनुसार जब वह होटल पर मौजूद नहीं था, तब डाक विभाग का कर्मचारी एक पत्र देकर गया, जिसे होटल के कर्मचारी सौरभ ने उसके कार्यालय में रख दिया। बाद में जब वह होटल पहुंचा और उसने पत्र खोला तो उसमें लाल रंग के पेन से लिखी गई गंभीर जान से मारने की धमकियां थीं। कई दिनों से रेकी होने की आशंका शिकायतकर्ता ने बताया कि उसे धमकी भरे दो पत्र प्राप्त हुए हैं। पहला पत्र नौ मई और दूसरा 14 का आया था। संजीव ने बताया कि उस कई दिनों से महसूस हो रहा है कि कोई उसकी रेकी कर रहा है। उसके होटल में भी कई दिनों से अजीब किस्म के लोगों का आना जाना बढ़ गया था। इतना ही नहीं कुछ समय पहले जब वह शिमला गया था तो तीन से चार दिन की होटल बुकिंग कराई थी, लेकिन उसके वहां भी कुछ ठीक नहीं लगा, जिसके चलते वह समय से पहले चेकआउट कर वापिस लौट आया था। अब उसे चिट्‌ठी में परिवार सहित जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। पढिए लाल स्याही से लिखी धमकी भरी चिट्‌ठी में क्या कहा- संजीव, हमारी बहन के साथ रेप करके उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी और अब हीरो बनकर घूम रहा है। तेरी छाती में गोलियां मारेंगे, समझा। तुझे जान से मार देंगे। तेरी अच्छी तरह फील्डिंग लगा दी है। जिस दिन तू अकेला फंस गया, उसी दिन जान से मार देंगे। अपनी बहन के साथ हुए रेप का बदला लेकर रहेंगे। तूने हमारी बहन की जिंदगी बर्बाद की है। अपनी बहन की बड़े होटल में शादी करता है, उसे भी नहीं छोड़ेंगे। तेरे जीजा को भी मारेंगे। कई बार बच गया तू, लेकिन अब तेरी सुपारी दे दी गई है। बहुत चीफ गेस्ट बनकर रीबन काटता है । अब तेरा रीबन हम काटेंगे।तेरी छाती और प्राइवेट पार्ट में गोलियां मारेंगे। शिमला गया था न, वहां भी हमारे हाथ से बच गया, मौका नहीं मिला गोली मारने का। अगर तेरे पास पिस्टल है तो हम दिखाएंगे कि पिस्टल कैसे चलती है। अपनी बहन की इज्जत का बदला लेकर रहेंगे। तेरे होटल में घुसकर गोलियां मारेंगे। दिन में मारें या रात में मारें, बदला जरूर लेंगे। तेरा वंश खत्म कर देंगे। अब तेरी जिंदगी के बहुत कम दिन बचे हैं। मेरी धमकी को हल्के में मत लेना। बहुत जल्द इसका अंजाम तेरे सामने होगा। बस मौका मिल जाए। I Kill You.” 2023 में होटल कारोबारी पर लगा था रेप का आरोप होटल कारोबारी संजीव कुमार ने पुलिस को बताया कि 2023 में उसके खिलाफ महिला थाना यमुनानगर में रेप सहित विभिन्न धाराओं के तहत एक मामला दर्ज हुआ था, जिसे बाद में जांच के दौरान खारिज कर दिया गया था। शिकायतकर्ता का कहना है कि धमकी भरे पत्र में बार-बार “बहन” शब्द लिखा हुआ है, इसलिए उसे संदेह है कि यह पत्र उसी पुराने मामले की शिकायतकर्ता के किसी भाई या रिश्तेदार द्वारा भेजा गया हो सकता है। सेक्टर 17 थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस धमकी भरा पत्र भेजने वाले व्यक्ति की पहचान करने, पत्र के स्रोत का पता लगाने और आरोपी की तलाश के लिए जांच कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें