Related Posts

गुरुग्राम के पर्यटकों का ऋषिकेश में हंगामा CCTV:युवतियों और पुलिसकर्मियों में तीखी नोकझोंक, लोकल लोगों ने पुलिस का पक्ष लिया




उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल ऋषिकेश में हरियाणा के गुरुग्राम से पहुंचे कुछ पर्यटकों और स्थानीय पुलिस के बीच बीच सड़क पर जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। मामला उस समय बिगड़ गया जब पुलिस ने कार में तेज आवाज में गाने बजाने और हुड़दंग मचाने पर कुछ युवकों और युवतियों को रोका। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। महिला पर्यटकों ने पुलिस पर दुर्व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं पुलिस ने पर्यटकों पर अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल इस पूरे ड्रामे के दौरान सड़क पर भारी जाम लग गया और स्थानीय लोगों व अन्य पर्यटकों की भारी भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह युवक-युवतियां और पुलिसकर्मी एक-दूसरे से बहस कर रहे हैं। तेज संगीत और हुड़दंगबाजी पर शुरू हुआ विवाद जानकारी के अनुसार ऋषिकेश के एक व्यस्त चौराहे पर गुरुग्राम रजिस्ट्रेशन नंबर वाली एक स्विफ्ट कार में सवार युवक-युवतियां जोर-जोर से गाने बजा रहे थे। कार की खिड़कियां खुली थीं और गाड़ी के भीतर से आ रही तेज आवाज के कारण सड़क पर चल रहे अन्य राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए तैनात पुलिसकर्मियों ने जब कार की संदिग्ध गतिविधियों और तेज आवाज को देखा, तो उन्होंने गाड़ी को किनारे रुकने का इशारा किया। रोकने पर उलझ गईं युवतियां जैसे ही पुलिसकर्मियों ने कार को रोककर नियमों का हवाला दिया और गाने बंद करने को कहा, कार में सवार युवक और युवतियां भड़क गए। आरोप है कि कार से नीचे उतरकर युवतियों ने पुलिसकर्मियों के साथ सीधे तौर पर उलझना शुरू कर दिया। देखते ही देखते वे ऑन-ड्यूटी पुलिस स्टाफ के साथ तीखी बहस हो गई। पुलिस का कहना है कि उन्होंने पर्यटकों को समझाने और शांत करने का पूरा प्रयास किया, लेकिन युवकों और युवतियों का रवैया बेहद आक्रामक था। पर्यटक बोले-पुलिस ने की बदसलूकी दूसरी ओर,कार में सवार युवतियों ने वहां मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया।पर्यटकों का कहना है कि पुलिस ने बिना किसी महिला पुलिसकर्मी की मौजूदगी के उनके साथ सख्ती दिखाई और उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश की। युवतियों के अनुसार, जब उन्होंने पुलिस के इस व्यवहार का विरोध किया, तो पुलिसकर्मियों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की और उनके मान-सम्मान को ठेस पहुंचाई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। मौके पर मौजूद सीसीटीवी कैमरों और वायरल वीडियो की फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि सच सामने आ सके। पुलिस का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने और कानून हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें