spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पलवल में ट्रक की टक्कर से युवक की मौत:ड्यूटी जाने से पहले पेट्रोल लेने जा रहा था; ड्राइवर फरार




पलवल के अलीगढ़ मार्ग पर गुरुवार सुबह एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक अपनी ड्यूटी पर जाने से पहले पेट्रोल पंप पर तेल लेने जा रहा था, तभी एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। कैंप थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल ने बताया कि मृतक की पहचान इस्लामाबाद निवासी राहुल के रूप में हुई है। राहुल एक निजी कंपनी में कार्यरत था। वह अपनी कंपनी जाने से पूर्व धान मिल के पास स्थित पेट्रोल पंप से अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाने जा रहा था। सूचना पाकर परिजन पहुंचे अस्पताल इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने तत्काल राहुल को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर राहुल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों को सौंपा शव पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों की शिकायत पर कैंप थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ट्रक नंबर के आधार पर आरोपी चालक की तलाश कर रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles